फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनका जन्मदिन पहली जनवरी को है उनका वर्षफल

Tue, 01 Jan 2013 01:09 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली जनवरी को जिनका जन्म दिन है उनको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। सितारों की स्थिति का आंकलन करने पर आपके लिए वर्षफल यह कहता है कि पिछले साल की परेशानियों से आपको मुक्ति मिल जाएगी। यह वर्ष आपके लिए सुखद और आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, जिससे जीवन के हर पल का आनंद उठाएंगे।
विज्ञापन


पं. विनोद त्यागी के अनुसार यह वर्ष आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी, वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कैरियर की दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल रहना चाहिए। नौकरी में प्रोन्नति मिल सकती है। परीक्षाओं में सफलता की संभावना अधिक रहेगी। इंजीनियरिंग, एनीमेशन, फैशन ड़िजाईनिंग, मैनेजमेंट एवं अभिनय के क्षेत्र में कैरियर की तलाश में जो लोग लगे हुए हैं उनके लिए यह साल उत्तम रहेगा। केमिस्टों के लिए भी वर्ष सुखद रहेगा।

लंबी दूरी की यात्रा के योग भी बने हुए हैं। संभव है कि आप विदेश यात्रा भी कर आएं। व्यवसायियों को लाभ के साथ ही साथ व्यवसाय में विस्तार का भी मौका भी मिल सकता है। जो लोग विवाह एवं संतान के इच्छुक हैं उनकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से हर दिन जन्म तिथि के अनुसार वर्षफल देखिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें