फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभ योग लेकर आ रहा है नया साल 2013

Mon, 31 Dec 2012 05:27 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं शुरूआत अच्छी हो तो सब अच्छा होता है। ज्योतिषशास्त्र की दृष्टि से अगर नये साल की शुरूआत को देखें तो यह साल शुभ योगों को साथ लेकर आ रहा है। 1 जनवरी 2013 को अंगारकी गणेश चतुर्थी है। हिन्दू धर्म में गणेश जी को मंगलकर्ता और विघ्नहर्ता के रूप में माना जाता है। साल की शुरूआत गणेश जी पूजा से हो रही है इससे उम्मीद किया जा सकता है कि यह वर्ष कई मायने में जनता के लिए सुखद और कल्याणकारी रहेगा।
विज्ञापन


शास्त्रों में कहा गया है कि अंगारकी गणेश चतुर्थी के दिन व्रत रखकर गणेश जी की पूजा की जाय और गणेश बीज मंत्र ओम गं गणपतये नमः का जप करें तो सभी प्रकार के विघ्नों का नाश होता है। गणेश जी के मंत्र के जप से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। गणेश पूजा के अलावा 1 जनवरी को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है।

ज्योतिषशास्त्र में इस योग को सभी कार्यों के लिए शुभ माना गया है। इस योग में कोई भी शुभ काम शुरू किया जाए तो कार्य सफल होता है। जो लोग बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए साल का पहला दिन भाग्यशाली रहेगा। शुभ योग वाहन की खरीदारी एवं साझेदारी भी किया जा सकता है। जो लोग किसी विशेष उद्देश्य से यात्रा करना चाह रहे हैं उनके लिए भी साल का प्रथम दिन उत्तम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें