फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढेरों शुभ योग लेकर आया अक्षय तृतीया, उठाएं मौके का लाभ

Sat, 11 May 2013 05:51 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वसिद्घ मुहूर्तों में एक नाम अक्षय तृतीया का है। यह तिथि इस साल 13 मई को है। शास्त्रों में बताया गया है कि अक्षय तृतीया के दिन ही सतयुग एवं त्रेतायुगा शुरू हुआ था और द्वापर का अंत भी इसी तिथि में हुआ था।
विज्ञापन


इसलिए अक्षय तृतीया को युगादि तिथि कहते हैं। अक्षय तृतीया का महत्व इसलिए भी है कि भगवान विष्णु के दस अवतारों में तीन अवतार इसी तिथि को हुआ है। भगवान परशुराम, नर और नारायण एवं हयग्रीव। इसलिए इस तिथि में किया गया हर कार्य शुभ होता है।

शास्त्रों में कहा गया है कि अक्षय तृतीया अगर सोमवार के दिन मृगशिरा नक्षत्र में पड़े तो इसका महत्व बढ़ जाता है यानी इस दिन किये गये कार्यों के परिणाम कई गुणा बढ़ जाते हैं। संयोगवश इस साल अक्षय तृतीया सोमवार के दिन मृगशिरा नक्षत्र में पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस पर सोने पर सुहागा यह है कि अक्षय तृतीया के साथ सभी कार्यों में सफलता दिलाने वाला सर्वार्थ सिद्घि योग, ग्रहों की बाधाओं को दूर करने वाला रवि योग और अमृत योग भी बन रहा है।

जो लोग वाहन खरीदना चाह रहे हैं अथवा नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं उनके लिए यह योग उत्तम फलदायी है। गृह प्रवेश, भूमि पूजन, जमीन अथवा घर खरीदने के लिए भी अक्षय तृतीया श्रेष्ठ है।
विज्ञापन


आने वाले कुछ समय में जिन लोगों की शादी का कोई मुहूर्त नहीं निकल रहा है और जल्दी से जल्दी शादी करना चाहते हैं वह भी इस मौके का लाभ उठा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें