फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 21 मई, लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे

Tue, 21 May 2013 08:47 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल नौकरी में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे लेकिन कामयाबी के लिए अपना आत्मबल बनाए रखना होगा। जिन लक्ष्यों को पाने की चाहत है उसके लिए लगन पूर्वक प्रयास कीजिए कामयाबी मिलेगी, निराशा को कभी भी अपने ऊपर हावी नहीं होने दें।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। दूसरों के मामलों में अधिक हस्तक्षेप से बचें। जान-पहचान का दायरा बढ़ेगा, कुछ नए लोगों से घनिष्ठ मित्रता होगी। विरोधी भी आपकी बुद्घिमानी की प्रशंसा करेंगे।

व्यवसायियों को समय-समय पर लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। शिक्षा, लेखन एवं कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए वर्ष विशेष लाभदायक रहेगा। पढ़ने-लिखने में छात्रों की रूचि बढ़ेगी, परीक्षाओं में अपने प्रदर्शन से संतोष होगा। शिक्षा, बैंकिंग, न्यायिक क्षेत्र, पुलिस, सेना, इंजीनियरिंग में कैरियर निर्माण के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें