फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 3 अगस्त, भाग्य उन्नति में सहायक रहेगा

Sat, 03 Aug 2013 10:53 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
यह वर्ष उत्साहवर्धक और सुखद रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपसी समरसता और सद्भाव बना रहेगा। सामाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी मामलों में भाग्य साथ देगा। भाग्य की अनुकूलता समय-समय पर आप विभिन्न क्षेत्र में प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू करेंगे, सफलता मिलेगी। बीते वर्ष की कुछ अधूरी योजनाएं भी पूरी होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा, अधिकारी प्रोन्नति में सहायक होंगे। व्यवसायी कारोबार का नए क्षेत्र में विस्तार करने में सफल होंगे। लाभ बढ़ेगा।

आर्थिक दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्घि होगी। मनोरंजन के प्रति रूचि बढ़ेगी। छात्रों को उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। इंजीनियरिंग, वकालत, रेलवे, बीमा, बैंकिंग, विज्ञापन, अकाउंट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें