फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन 15 जून, आर्थिक मामलों में उन्नति होगी

Sat, 15 Jun 2013 10:53 AM IST
पण्डित विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
इस साल सितारे अनुकूल रहेंगे। पूरा वर्ष सुख और आनंद में बीतेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आएगी और मानसिक सुख-शांति महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में उन्नति होगी। भौतिक सुख-सुविधा के साधनों पर व्यय होगा। लंबी दूरी की यात्राओं का योग है।
विज्ञापन


विदेश यात्रा के प्रयास सफल होंगे। आपका मनोबल बढ़ेगा। विरोधियों का पक्ष कमज़ोर होगा। अदालती मामलों में विजय प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता और कार्यकुशलता का लोहा मनवा सकते हैं। अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। प्रमोशन का मौका मिल सकता है।

सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्घि होगी। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल एवं प्रेम बढ़ेगा। किसी अधूरी योजना को पूरा करने में कामयाब होंगे। इंजीनियरिंग, केमिस्ट, फैशन ड़िजाईनिंग, विदेश सेवा, बीमा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। आयात निर्यात के कारोबार में उत्तम धन लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें