फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जून राशिफल: सूर्य ग्रहण बढ़ा सकता है इन राशियों की मुसीबत, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल

Sun, 21 Jun 2020 11:25 AM IST
योगेश जोशी आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Today Horoscope in Hindi, June 21, 2020 
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
  • पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 21 जून 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे और जीवनसाथी घर परिवार के बारे में सोचेगा। यात्रा का विचार कर सकते हैं। काम के सिलसिले में ठीक-ठाक नतीजे मिलेंगे। पहले से स्थिति में सुधार होगा। परिवार का माहौल भी अब सकारात्मक होने लगेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। कार्यों में सफलता मिलने से मन हर्षित होगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम और अच्छे समय की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। उल्टा सीधा भोजन करना आपकी सेहत को खराब कर सकता है, इस पर विशेष रूप से ध्यान दें। भाग्य का सहारा मिलेगा, जिससे बिगड़े हुए काम बनेंगे। काम के सिलसिले में आप अपनी मेहनत और चतुराई से हर मुश्किल काम को आसान बना लेंगे।

4 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। गृहस्थ जीवन में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छा समय की प्राप्ति होगी। किसी बात को लेकर असमंजस या परेशानी महसूस करेंगे। किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाएंगे। कामों में विलंब होगा, लेकिन काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत आपके साथ रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आपके लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। पेट से संबंधित बीमारी हो सकती है या सर्दी खांसी से आप परेशान हो सकते हैं। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत आपको अच्छे फल देगी। गृहस्थ जीवन में तनाव कम होगा, लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम जीवन में अच्छे संबंध रहेंगे और प्रिय से प्रेम बढ़ेगा।
विज्ञापन

6 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। गृहस्थ जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे। आप का कोई गलत काम आपको फंसा सकता है, इसलिए सावधान रहें। विरोधियों से भी सचेत रहने की आवश्यकता होगी। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी में वक्त आपके साथ होगा। 
विज्ञापन

7 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा लेकिन बेवजह किसी दूसरों के झगड़ों में ना पड़ें, परेशानी में आ सकते हैं। नौकरी के मामले में आपको समझदारी से काम लेना होगा।गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन और दिनों के मुकाबले कुछ राहत देने वाला होगा, फिर भी तनाव बना रह सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। जीवनसाथी से झगड़ेवाली बातें ना करें। प्रेम जीवन जीने वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।

8 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में चली आ रही कुछ परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। गृहस्थ जीवन थोड़ा कमजोर रह सकता है। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। मेहनत आपको अच्छा फल देगी। आप के स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा लेकिन सुख मिलेगा। 

9 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रयासों से अपने दिन को बढ़िया बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा। रोमांस करने के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी से खुशियां मिलेंगी। काम के सिलसिले में आपके प्रयास रंग लाएंगे। आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। साथ काम करने वालों से सावधान रहें, वे कोई दिक्कत पैदा कर सकते हैं।

10 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी, जिससे आपके रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में दिन बढ़िया रहेगा। गृहस्थ जीवन बिताने वाले लोगों को कुछ चुनौतियां दिखाई पड़ेंगी। व्यापार के सिलसिले में तेज बुद्धि का इस्तेमाल करेंगे, जो बहुत काम आएगी और आपको लाभ भी देगी। नौकरी के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। परिवार का माहौल ठीक-ठाक रहेगा। स्वास्थ्य भी मजबूत होगा। खाने की चीजों में परहेज का पालन करना अच्छा रहेगा। 

11 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन और दिनों के मुकाबले अच्छा जाएगा। प्रेम जीवन में दिन अच्छा रहेगा, प्रेम बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी।आपकी समझदारी में ही आपका फायदा छुपा है, यह आपके काम आएगी। लोग आपसे सलाह मांगने आएंगे और वह उनके काम आएगी, इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है लेकिन एक बात का ध्यान रखना होगा, आप अपनी नौकरी अभी ना छोड़ें। 

12 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से परिपूर्ण रहेगा। गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी अपने दिल की बात आपसे कहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। लोगों में दूसरे के प्रति स्नेह और प्रेम की भावना रहेगी। काम के सिलसिले में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपनी मेहनत और अपना स्किल दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

13 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी, जिससे आपका आत्मविश्वास वापस लौटेगा और आपको खुशी मिलेगी। गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अभी कुछ चुनौतीपूर्ण समय देखना पड़ेगा। परिवार में बेवजह का खौफ रहेगा। किसी अनजाने भय के कारण काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें