फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2019: आज होगा होलिका दहन, जानें इसका शुभ मुहूर्त और महत्व

Wed, 20 Mar 2019 10:31 AM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
holi 2019
विज्ञापन

इस वर्ष होली का उत्सव 21 मार्च को मनाया जाएगा। रंगो के इस त्योहार के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाएगा। होली के आठ दिन पहले होलाष्टक लग जाता है इस बार होलाष्टक 14 मार्च से शुरू होकर 21 मार्च तक रहेगा। 

विज्ञापन


होलिका दहन में लोग जौ और गेंहू के पौधे को आग में डालते है इसके अलावा शरीर पर उबटन को लगाकर उसके अंश को होलिका में डालते हैं। ऐसे करने घर से दरिद्रता दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है।

होलिका दहन कभी भी भद्रा काल में नहीं किया जाता। इस बार भद्रा काल का समय 20 मार्च को सुबह 10 बजकर 45 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजे तक रहेगा इसलिए होलिका दहन रात 9 बजे के बाद ही किया जा सकेगा।
विज्ञापन


होलिका दहन का कार्य रात नौ बजे से शुरू हो जाएगा और आधी 12 बजे तक चलता रहेगा। होली के अगले दिन दुल्हंडी का पर्व मातंग योग में मनाया जाएगा। दोनों दिन क्रमश: पूर्वा फागुनी और उत्तरा फागुनी नक्षत्र पड़ रहे हैं। स्थिर योग में आने के कारण होली का शुभ पर्व माना गया है।
विज्ञापन


होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

20 मार्च होलिका दहन मुहूर्त- रात 9 बजे के बाद

रंगवाली होली- 21 मार्च     

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें