फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 20 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Tue, 19 Mar 2019 05:12 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक विचारशील, बुद्धिमान एवं भावुक प्रवृति के होते हैं। कल्पना की अधिकता लक्ष्य प्राप्ति में विलंब कराती है। 29 वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति हो ही जाती है। प्रगति की गति प्राय: मंद रहती है। दूसरों के हृदय की बात जान लेने का गुण जन्मजात होता है। जीवन साथी सुशील, सुन्दर एवं शिक्षित होता है। संतान योग्य होती है।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष अटके कार्यों में गति आएगी। नाते रिश्तेदरों का सहयोग मिलेगा। परिचय क्षेत्र का विस्तार होगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे। स्त्री, मित्र एवं संतान पक्ष से सुख मिलेगा। मकान या प्लाट का क्रय होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं केमिस्ट, इंजीनियरिंग, शिक्षा, बैंक, वकालत, पत्रकारिता, डेयरी फार्म, कृषि एवं पशुपालन विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ में वृद्धि होगी। साझेदारी के व्यवसाय में सावधानी बरतें। नए कार्य में पूंजी निवेश से बचें। शिक्षा, बैंक, पत्रकारिता, कृषि विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें