Shani Vakri 2023: कुंभ राशि में शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन 5 राशि वालों की बढ़ सकती हैं परेशानियां
मेष राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में यह योग बना है। गाय व सफाई कर्मियों की सेवा करनी चाहिए।
वृषभ राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में यह योग बना है। बहुत ज्यादा बोले नहीं। साधुओं की सेवा करें।
मिथुन राशि : आपकी राशि के 11वें भाव में यह योग बना है। गरीबों की हर संभव मदद करें। संबंधों को बना कर रखें। पीपल के पौधे को जल चढ़ाएं।
कर्क राशि : आपकी राशि के 10वें भाव में यह योग बना है। अपने श्रम और कर्म पर ही भरोसा रखें। माथे पर केसरिया तिलक लगाएं।
सिंह राशि : आपकी राशि के 9वें भाव में यह योग बना है। रोजाना मंदिर जाएं। चावल को जल में प्रवाहित करें।
कन्या राशि : आपकी राशि के 8वें भाव में यह योग बना है। राहु से संबंधित जैसे गेहूं, सत्तू व नारियल को बहते जल में प्रवाह करें या घी, आलू व कपूर मंदिर में दान करें।
तुला राशि : आपकी राशि के 7वें भाव में यह योग बना है। भगवान शिव की आराधना करें। पत्नी से संबंध अच्छे रखें।
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के 6ठे भाव में यह योग बना है। बहन, मौसी, बुआ से अच्छा व्यवहार रखें। माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
धनु राशि : आपकी राशि के 5वें भाव में यह योग बना है। संतान को दु:खी न करें। गुरु का दान करें।
मकर राशि : आपकी राशि के 4थे भाव में यह योग बना है। बहन, पत्नी और मां का सम्मान करें। दूध का दान करें।
कुंभ राशि : आपकी राशि के 3रे भाव में यह योग बना है। माता दुर्गा की पूजा करें। भाई बहनों से संबंध बनाकर रखें।
मीन राशि : आपकी राशि के 2रे भाव में यह योग बना है। मंदिर में दूध अर्पित करें। माता लक्ष्मी की पूजा करें।
लाल किताब के अचूक उपाय
- सदा सत्य बोलें और अपने आचरण को शुद्ध रखें।
- सदा पिता, दादा और गुरु का आदर कर उनके पैर छुएं।
- गुरुवार के दिन पीली वस्तु का सेवन करें।
- प्रतिदिन को घर में धूप-दीप देते रहें।
- प्रतिदिन प्रात: और रात्रि को कर्पूर जलाएं।
- गुरुवार का व्रत रखें। इस दिन नमक का सेवन न करें।
- घर के बर्तन आदि वस्तुएं पीतल की रखें।
- गाय को हरी घास खिलाएं और गरीबों को दान दें।
- नित्य पीपल में जल चढ़ाएं, बरगद के पेड़ की जड़ में कच्चा दूध डालें या नित्य केले के पेड़ की पूजा करें।
- प्रतिदिन या कम से कम 43 दिनों तक के लिए माथे पर केसर, हल्दी या चंदन का तिलक लगाएं।
- तिजोरी या ईशान कोण में हल्दी की गांठ को किसी सफेद कपड़े में बांधकर रखें।
Mercury Retrograde: बुध ग्रह मेष राशि में हुए वक्री, जानिए इसका सभी राशियों के ऊपर कैसा पड़ेगा प्रभाव