Guru Asta 2022: देवगुरु बृहस्पति के अस्त होने से कर्क, मीन, सिंह और धनु राशि वालों की परेशानी बढ़ने की संभावना है।
- फोटो : अमर उजाला
सावधान रहें ये राशियां
देवगुरु बृहस्पति के अस्त होने से कर्क, मीन, सिंह और धनु राशि वालों की परेशानी बढ़ने की संभावना है। इन चार राशि के जातकों को इस दौरान किसी भी नए काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। यदि कर्क, मीन, सिंह और धनु राशि के जातक निवेश की योजना बना रहे हैं तो फिलहाल के लिए रुकना ही बेहतर है। इस दौरान किसी भी वाद-विवाद में न पड़ें। कर्क, मीन, सिंह और धनु राशि वालों को अपने शब्दों पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। इस दौरान आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक मुश्किलों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।
Guru Asta 2022: गुरुवार के दिन पीली वस्तुएं जैसे सोना, हल्दी, चने की दाल और आम आदि का दान करें।
- फोटो : अमर उजाला
इन उपायों से मिलेगा लाभ
गुरु ग्रह के अस्त होने से जिन जातकों पर गुरु दोष लगता है वो नीचे दिए गए उपायों के माध्यम से इसका प्रभाव कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय-
- गुरुवार के दिन ‘ॐ बृं बृहस्पते नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करें।
- गुरुवार के दिन पीली वस्तुएं जैसे सोना, हल्दी, चने की दाल और आम आदि का दान करें।
- गुरवार के दिन भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
- गुरु दोष को खत्म करने के लिए गुरुवार के दिन व्रत रखें। साथ ही पीले वस्त्र पहनें और बिना नमक का भोजन करें। भोजन में आप पीले रंग की चीजें जैसे बेसन, लड्डू या फिर आम को शामिल कर सकते हैं।
- अगर आप कुंडली में गुरु के दोष को समाप्त करना चाहते हैं तो गुरुवार को स्नान से पहले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें। स्नान के बाद ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' मंत्र का जाप करें।