फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रह-गोचर: फरवरी में 5 ग्रहों का मकर राशि में महासंयोग, इन तीन राशि वालों को होगा धन लाभ

Mon, 31 Jan 2022 07:56 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्योतिषीय गणना के अनुसार फरवरी के महीने में कई ग्रह न्याय और कर्मफल दाता शनिदेव की राशि मकर में वर्षों बाद एक साथ पांच ग्रहों का अनोखा पंचग्रही योग का संयोग बनने जा रहा है।
विज्ञापन
astrology 2022: फरवरी के महीने में शनि की राशि मकर में पांच ग्रहों की महायुति होने जा रही है।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2022 का दूसरा महीना फरवरी जल्द शुरू होने जा रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार फरवरी का महीना साल का 11वां महीना होता है। ज्योतिषशास्त्र में हर महीने कई ग्रहों का राशि परिवर्तन, अस्त, उदय, वक्री, मार्गी, दशा, महादशा और ग्रहों की युति होती है। ग्रहों की चाल में बदलाव का असर सभी राशि के जातकों पर व्यापक रूप से पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार फरवरी के महीने में कई ग्रह न्याय और कर्मफल दाता शनिदेव की राशि मकर में वर्षों बाद एक साथ पांच ग्रहों का अनोखा पंचग्रही योग का संयोग बनने जा रहा है। आइए जानते हैं फरवरी के महीने में ग्रहों की चाल कैसे रहेगी और इसका प्रभाव सबसे ज्यादा किन-किन राशियों पर पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

विज्ञापन


5 ग्रहों का महासंयोग कैसा
फरवरी के महीने में शनि की राशि मकर में पांच ग्रहों की महायुति होने जा रही है। आइए जानते हैं कैसी और किस तरह के महासंयोग बनने जा रहा है। 

शनि ग्रह: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह होते हैं और इनका प्रभाव सबसे ज्यादा रहता है। शनिदेव 18 जनवरी से मकर राशि में अस्त चल रहे हैं और ये 22 फरवरी की रात को दोबारा से उदय होकर मकर राशि में सामान्य अवस्था में गतिमान रहेंगे।

सूर्य ग्रह: सूर्यदेव हर एक महीने के अंतराल पर राशि बदलते हैं। सूर्यदेव अभी मकर राशि में हैं जहां ये 13 फरवरी तक मकर राशि में होंगे और फिर उसके बाद कुंभ राशि की यात्रा करेंगे।
विज्ञापन


बुध ग्रह: सभी ग्रहों में युवराज और वाणी के देवता बुध ग्रह  04 फरवरी मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे।

मंगल ग्रह: 26 फरवरी को महान पराक्रमी ग्रह मंगल देव धनु राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मकर में गोचर करेंगे। 

शुक्र ग्रह: 27 फरवरी को सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर सुख, वैभव और ऐश्वर्य प्रदान करने वाले शुक्र देव भी मकर राशि में अपनी यात्रा शुरू करेंगे।

फरवरी में पंचग्रही योग के निर्माण से 3 राशि वालों पर शुभ प्रभाव
साल 2022 के दूसरे महीने में कई ग्रहों के एक राशि में आने से ग्रहों का असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन तीन राशि के जातकों पर इसका विशेष शुभ असर देखने को मिलेगा। मेष, वृषभ  और मीन राशि के जातकों पर पांच ग्रहों का मकर राशि में एक साथ होना विशेष लाभदायक रहेगा। इन तीन राशि के जातकों को धन से जुड़ी हर समस्या से निजात मिलेगी और धन अर्जित करने के तमाम मौके मिलेंगे। करियर में उन्नति के मौके प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन


पंचग्रही योग से 3 राशियों को रहना होगा सावधान
मिथुन, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए पांच ग्रहों का मकर राशि में युति होना अच्छा परिणाम नहीं देना वाला रहेगा। ग्रहों के असर के कारण धन हानि और सेहत में गिरावट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में असफलता और निराशा का भाव रहेगा। मित्रों और परिवार के सदस्यों के संग मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में तीन राशि के जातकों का विशेष सावधानी बरतनी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें