राहु दोष के कारण होने वाली समस्याएं
यदि किसी की कुंडली में राहु कमजोर स्थिति में हो तो इसके कई दुष्प्रभाव बताए गए हैं। माना जाता है कि इससे काम में बाधाएं आने लगती हैं और कई बार विवाह घर में राहु विराजमान हो तो शादी में समस्याएं बनी रहती हैं। रिश्ता बनते-बनते बिगड़ जाता है।
Daily Love Rashifal 04 October : जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन
इन राशियों के लिए फायदेमंद माना गया है गोमेद
रत्नों को बेहद प्रभावशाली माना जाता है, इसलिए इसे किसी ज्योतिष विशेषज्ञ की सलाह के बिना न पहनें। मिथुन, तुला वृषभ और कुंभ राशि राशि के जातकों की कुंडली में राहु को मजबूत बनाने के लिए गोमेद धारण करना अच्छा माना जाता है।
गोमेद पहनने की विधि और नियम
- गोमेद को आद्रा, स्वाति या शतभिषा में से किसी एक नक्षत्र में शनि की होरा के समय पहनना चाहिए।
- पांच से छह रत्ती के गोमेद को पचंधातु या लोहे की अंगूठी में मध्यमा उंगली में धारण करना चाहिए।
- गोमेद धारण करते समय ऊं रां राहवे नमः का 108 बार जाप करना चाहिए।
- रत्न धारण करने के बाद किसी ब्रह्माण को राहु का दान भी करें।