फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kale Chawal Ke Upay: नौकरी में आ रही है समस्या तो जरूर करें काले चावल के ये अचूक उपाय, मिलेगी सफलता

Sun, 08 Jan 2023 09:06 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली

सार

एक सफेद चावल और दूसरे काले चावल। सफेद चावल जहां पूजा पाठ में उपयोग किए जाते हैं वहीं काले चावल या अक्षत का उपयोग तंत्र क्रियाओं में प्रयोग किया जाता है।
विज्ञापन
काले चावल के ज्योतिष उपाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kale Chawal Ke Upay: वैदिक हिन्दू धर्म में अक्षत यानी चावल को बहुत पवित्र माना जाता है। मांगलिक कार्यों में अक्षत का उपयोग किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षत यानी चावल के बिना कोई भी मांगलिक कार्य अधूरे माने जाते हैं। अक्षत दो तरह के होते हैं। एक सफेद चावल और दूसरे काले चावल। सफेद चावल जहां पूजा पाठ में उपयोग किए जाते हैं वहीं काले चावल या अक्षत का उपयोग तंत्र क्रियाओं में प्रयोग किया जाता है। काले चावल के कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से व्यक्ति अपने जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकता है। आइए जानते हैं काले चावल द्वारा किए गए उन उपायों के बारे में जो आपकी सभी समस्याएं दूर करने में सक्षम हैं। 

विज्ञापन


काले चावल से किए जाने वाले उपाए

  • यदि आपका काम काफी समय से अटका हुआ है या नौकरी में तरक्की नहीं मिल पा रही है ऐसे में आप पूजा घर में उड़ते हुए हनुमान जी की मूर्ति लगाएं और उसके नीचे काले चावल के दाने पुड़िया में छिपा कर रख दें। इस उपाय से नौकरी में जल्दी तरक्की मिल सकती है। 
  • यदि आप काफी समय से नौकरी की तलाश में हैं और बहुत मेहनत करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो इस उपाय से लाभ मिलेगा। शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर शनि देव को सरसों के तेल में काले चावल मिलाकर चढ़ाएं और शनि देव के मंत्र का जाप करें। 
  • यदि आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो इसके लिए पीपल के पेड़ पर काले चावल मिश्रित जल चढ़ाएं। इस उपाय से ऐसा करने से आपकी संतान प्राप्ति की कामना जल्द ही पूरी होगी। 
  • यदि आपके परिवार में कोई व्यक्ति काफी लंबे समय से रोग ग्रस्त है तो ऐसे में उसे रोगमुक्त करने के लिए सोमवार के दिन भगवान शिव को काले चावल मिश्रित दूध और जल चढ़ाएं। ऐसा करने से लंबे समय से चली आ रही बीमारी जल्दी ठीक होगी।

Jyotish Tips: पर्स में रखें छोटी से एक चीज, हो जाएगी पैसों की बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें