फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेंगशुई में ऑफिस में कछुआ रखने के हैं कई फायदे, जानिए नौकरी में प्रमोशन के उपाय

Wed, 02 Sep 2026 06:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

फेंगशुई में कछुए को बहुत ही शुभ माना जाता है और ऐसी मान्यता है इसे पास रखने से अच्छी ग्रोथ होती है और पॉजिटिव एनर्जी का एहसास होता है।
विज्ञापन
कछुए से जुड़े वास्तु टिप्स - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Fengshui Tips: वास्तु और फेंगशुई शास्त्र में करियर से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से जीवन में कई तरह की सफलताएं मिलती हैं। कई बार लोग मेहनत करने के बाद भी उनको करियर में मनमुताबिक उपलब्धि और ग्रोथ नहीं मिलती है। कार्यक्षेत्र में काम पूरे नहीं होते हैं। नौकरी में प्रमोशन में अड़चनें आती हैं और आर्थिक स्थिति कमजोर रहती हैं। फेंगशुई में करियर में ग्रोथ और मनचाहा काम पाने के लिए कई तरह के उपाय बताए जाते हैं।  फेंगशुई में कछुए को बहुत ही शुभ माना जाता है और ऐसी मान्यता है इसे पास रखने से अच्छी ग्रोथ होती है और पॉजिटिव एनर्जी का एहसास होता है। कई लोग अपने कार्यलय या प्रतिष्ठान की मेज पर फेंगशुई कछुआ रखते हैं ताकि नौकरी या व्यापार में हमेशा तरक्की होती रहें। आइए जानते हैं ऑफिस में फेंगशुई के रखने की सही दिशा क्या है। 

विज्ञापन


फेंगशुई कछुए के रखने के फायदे

करियर में मिलता है ऊंचा मुकाम
कई बार करियर में अच्छा काम करने के बाद भी सही समय पर वेतन में वृद्धि या फिर प्रमोशन नहीं मिलता है तो अपनी डेस्क पर फेंगशुई कछुए को रख सकते हैं। यह बहुत ही शुभ माना जाता है। कछुए को उत्तर दिशा में रखना बहुत ही शुभ और सही माना जाता है। इससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है और अटके हुए काम बहुत ही तेजी से पूरा होता है। आपकी कार्यक्षेत्र में सराहना प्राप्ति होती है। 

कम होता है ऑफिस में काम करने का तनाव
कई लोग ऑफिस के काम को लेकर तनाव में रहते हैं और लो फील करते हैं ऐसे में फेंगशुई कछुआ आपकी जिंदगी में शांति ला सकता है। आपके मन में सकारात्मक बदलाव धीरे-धीरे आने लगता है। काम को लेकर तनाव बहुत ही कम होने लगता है और आप ऊर्जा से लबरेज होते हैं। 

Vastu Shastra: रूमाल से लेकर कैंची तक... भूलकर भी किसी को न करें गिफ्ट, वरना पड़ सकता है भारी

व्यापार में लाभ 

विज्ञापन

जो लोग किसी तरह के बिजनेस से जुड़े हुए हैं उनको मनमुताबिक चीजें नहीं मिल पा रही तो ऑफिस में कछुआ रखें। ऐसी मान्यता है इससे बिजनेस में अच्छी ग्रोथ मिलती है। इस अपने ऑफिस में टेबल पर उत्तर दिशा में रखे। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कछुए का मुंह हमेशा अंदर की तरफ होगा। धन से जुड़ी परेशानियों का अंत होता है। 

Astro Tips: फेंगशुई ऊंट की मूर्ति रखनी है तो जान लें ये नियम, सही दिशा में रखने से मिल सकती है तरक्की

इन बातों को रखें ध्यान
1- अपने ऑफिस डेस्क को हमेशा साफ रखें। 
2- फेंगशुई कछुए को हमेशा ऐसी जगहों पर रखें जहां से हिले नहीं। 
3- ऑफिस में फेंगशुई कछुए को समय पर साफ-सुथरा रखें। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें