कई बार पूरी कोशिश करने से बाद भी व्यक्ति को सफलता नहीं मिलती है। जिस कारण से घर में धन से जुड़ी परेशानियां और मानसिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर पर नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है तो इसके वास्तु दोष पैदा होता है। फेंगशुई में कई उपाय होते हैं जिससे घर में वास्तु संबंधी दोष को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं फेंगशुई के कारगर उपाय।
विंड चाइम
फेंगशुई में विंड चाइम को बहुत ही शुभ और असरदार चीज माना गया है। विंडचाइम से शुभता आकर्षित होती है और इसी आवाज से सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। विंड चाइम लगाने से धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।
फेंगशुई कैट
फेंगशुई वास्तु शास्त्र में फेंगशुई कैट को बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में धन से जुड़ी परेशानियों को खत्म करने के लिए और आर्थिक समृद्धि के लिए घर पर सुनहरे रंग की फेंगशुई कैट रखना चाहिए। इसे घर के दक्षिण-पूर्व में रखना शुभ होता है।
फेंगशुई मेंढक
फेंगशुई वास्तु शास्त्र में मेंढक की मूर्ति को रखना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। घर के ड्राइंग रूम में तीन टांगों वाले मेंढक को रखने से दरिद्रता दूर होती है।
लाफिंग बुद्धा
फेंगशुई में लाफिंग बुद्धा को बहुत ही शुभ और समृद्धि का कारक माना जाता है। घर पर लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को रखने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
चीनी सिक्के
फेंगशुई में चीनी सिक्कों को सुख-समृद्धि और आर्थिक उन्नति का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इन्हें लाल रंग के धागे या कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने में सहायता मिलती है।
कछुआ
फेंग शुई के अनुसार, कछुआ सौभाग्य, स्थिरता और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। यदि घर की उत्तर दिशा में पानी से भरे पात्र में फेंग शुई का कछुआ रखा जाए, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और धन-समृद्धि के योग मजबूत होने की मान्यता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।