फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui Tips: घर में रखें ये 3 वस्तुएं बदल देगी आपका भाग्य, नहीं होगी धन से जुड़ी समस्याएं

Wed, 26 Nov 2025 02:48 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Feng Shui Tips: चीनी शास्त्र फेंगशुई के अनुसार घर में कुछ वस्तुओं को रखने को लेकर कई नियम बताए गए हैं। माना जाता है कि गलत दिशा या स्थान में रखी वस्तुएं व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। ऐसे में आज हम आपको घर में सही जगह और सही दिशा में रखने वाली 3 वस्तुओं के बारें में बताएंगे, जिन्हें रखते समय आपको फेंगशुई के इन नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
Feng Shui Tips - फोटो : Amar Ujala
Feng Shui Lucky Items For Home: जब घर में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है तब वहां पर रहने वाले लोगों को जीवन में तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं घर पर सकारात्मक ऊर्जाओं का वास होने पर खुशहाली आती है। इस कारण से हर कोई यह चाहता है कि उसके घर में हमेशा खुशहाली, सुख-समृद्धि सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहे। सकारात्मक ऊर्जा के लिए फेंगशुई जो कि एक प्राचीन चीनी शास्त्र है जिसमें कई तरह के उपायों के बारे में बताया गया है।
 
फेंगशुई के उपाय घर में वातावरण को संतुलित करने और जीवन में सुख-समृद्धि और धन वृद्धि के लिए बहुत ही सहायक होते हैं। चीनी शास्त्र फेंगशुई के अनुसार, गलत दिशा या स्थान में रखी वस्तुएं व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालती है। ऐसे में आज हम आपको घर में सही जगह और सही दिशा में रखने वाली 3 वस्तुओं के बारें में बताएंगे, जिन्हें रखते समय आपको फेंगशुई के इन नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। मान्यता है कि इन वस्तुओं को घर में रखने से दरिद्रता दूर हो जाती है और धन से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
धातु से बना मेंढक - फोटो : freepik
धातु से बना मेंढक

फेंग शुई में तांबे का मेंढक समृद्धि, धन और सौभाग्य का प्रतीक होता है। घर में धातु से बना मेंढक रखना काफी शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, मेंढक को लिविंग रूम की पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से परिवार के लोंगो को धन की कमी नहीं होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
लाफिंग बुद्धा - फोटो : Freepik
लाफिंग बुद्धा

लाफिंग बुद्धा धन, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है। फेंगशुई के अनुसार, घर में इन्हें उत्तर-पूर्व दिशा में या मुख्य द्वार के ठीक सामने रखना शुभ माना जाता है ताकि दरवाजा खोलते ही सबसे पहले इनकी छवि दिखे। ऐसा माना जाता है कि जो लोग अपने घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखते हैं, उन्हें धन से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। 
 

Bamboo Plant Feng Shui Tips: इस दिशा में रखा बांस का पौधा खोल देगा किस्मत का ताला, घर में आएगी बरकत


Bedroom Feng Shui Tips: बेडरूम में रखीं ये चीजें बदल सकती हैं आपके घर का माहौल, खुशियों पर लग सकता है ग्रहण

4 of 5
बांस का पौधा - फोटो : Adobe stock
बांस का पौधा

घर में बांस का पौधा रखना काफी शुभ माना जाता है। फेंगशुई के अनुसार, बांस का पौधा घर में खुशहाली को आकर्षित कर पॉजिटिविटी को बनाए रखता है। इस पौधे को घर में पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना सबसे उत्तम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेंगशुई टिप्स - फोटो : Freepik
फेंगशुई के अनुसार धन वृद्धि से जुड़े कुछ और उपाय

1.  घर में शंख रखने से भाग्य का साथ मिलता है, साथ ही धन लाभ के द्वार भी खुल जाते हैं। 

2.  घर में मोरपंख रखना भी बेहद शुभ होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर आर्थिक लाभ दिलाता है। 

3.  घर में रखी हाथी की मूर्ति साहस, सफलता, सकारात्मकता और सौभाग्य लाती है, साथ ही साथ यह धन, समृद्धि और परिवार में शांति बनाए रखने में भी मदद करती है।

4.  घोड़े की नाल को घर के दरवाजे पर टांगने से सुख-समृद्धि, धन और सकारात्मकता आती है। 

5.  विंड चाइम को भी मुख्य द्वार पर टांगने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसा माना जाती है कि, विंड चाइम हवा से टकराकर आवाज करती हैं तो ये अपने साथ घर में सौभाग्य भी लेकर आती है।





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें