फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिविंग रूम को संतुलित स्थान बनाने के लिए अपनाएं ये फेंग शुई टिप्स

Wed, 10 May 2023 07:02 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

फेंग शुई का लक्ष्य एक ऐसी जगह बनाना है जो ऊर्जावान रहे है और आपको वह व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित करे जो आप बनना चाहते हैं। फेंगशुई के माध्यम से आप सचमुच उस जीवन का निर्माण कर सकते हैं जिसे आप जीना चाहते हैं।
विज्ञापन
fengshui tips for happiness - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Fengshui Tips For Home: आपके आसपास के वातावरण का आपके जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि एक ऐसा घर बनाना महत्वपूर्ण है जो संतुलित रहे। प्राचीन फेंगशुई क्यूई पर ध्यान केंद्रित करता है, सकारात्मकता की एक शक्ति जो सही स्थान पर वस्तुओं को व्यवस्थित करने के तरीके से संबंधित होती है। फेंग शुई का लक्ष्य एक ऐसी जगह बनाना है जो ऊर्जावान रहे है और आपको वह व्यक्ति बनने के लिए प्रेरित करे जो आप बनना चाहते हैं। फेंगशुई के माध्यम से आप सचमुच उस जीवन का निर्माण कर सकते हैं जिसे आप जीना चाहते हैं। कुछ बुनियादी फेंग शुई टिप्स  आप अपने लिविंग रूम को और भी बेहतर बना सकते हैं।

विज्ञापन

लिविंग रूम से जुड़े फेंगशुई टिप्स 

  • एक ऐसा स्थान जहां ऊर्जा अच्छी तरह से प्रवाहित होती है, वह हर कोने में सामान से भरा नहीं होता है। स्पेस का मूल्यांकन करें और केवल फर्नीचर, सजावट और छोटी-छोटी चीजें रखें जिनसे आप जुड़ाव महसूस करते हैं। यदि कोई वस्तु आपको खुशी का अनुभव नहीं कराती है, तो उसे दान कर दें। यदि आपके पास अपनी पसंद का सामान है, लेकिन अव्यवस्था से बचना चाहते हैं, तो आप साज-सज्जा और सजावट को मौसमी रूप से बदलने पर विचार कर सकते हैं।
  • फेंगशुई के अनुसार  लिविंग रूम में रोशनी का बहुत महत्व होता है। जितना अधिक प्रकाश होगा उतना ही बेहतर होगा। प्रकाश हमें अच्छे मूड में रहने की अनुमति देता है। दूसरी ओर अंधकार वाला क्षेत्र   डिप्रेशन ला सकता है और सकारात्मक ऊर्जा को कम कर सकता है। 
  • क्योंकि लिविंग रूम वह स्थान है जहां लोग एकत्रित होते हैं और अपनी ऊर्जा लाते हैं।  बड़े फर्नीचर के लिए पीले, भूरे और मिट्टी जैसे न्यूट्रल रंगों पर विचार कर सकते हैं। फिर सफ़ेद, नीले, हरे और अन्य रंगों के साथ सहायक वस्तुएं लगाएं । इससे कमरे में एनर्जी और खुशी आएगी।
  • लिविंग रूम में, फर्नीचर को एक साथ समूह में रखें। बैठने का स्थान ऐसा हो जहाँ से मुख्य द्वार को देखा जा सके। यदि ऐसा सम्भव नहीं हो पाता है तो दीवार पर एक दर्पण लगाएं।  
  • फेंग शुई का पूरा उद्देश्य संतुलन बनाना है, इसलिए सुनिश्चित करें कि कमरे में एक भी भारी सामग्री नहीं है। बनावट को ऑफसेट करना महत्वपूर्ण है। उदाहरण के लिए, यदि आपके लिविंग रूम में बहुत अधिक धातु का सामना है तो इसके साथ आप तकिए और गलीचे जैसी वस्तुएं भी लिविंग रूम में जोड़ सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें