- अक्सर ऐसा होता है कि बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है, ऐसे में क्रिस्टल बॉल आपके लिए बहुत कारगर साबित हो सकता है। क्रिस्टल बॉल को बच्चों के अध्ययन कक्ष में रख दें। इससे बच्चे का पढ़ाई में मन लगेगा।
- क्रिस्टल बॉल को ऑफिस और घर में शुभता के लिए लगाया जाता है। यदि आप अपने ऑफिस, व्यापार स्थल पर क्रिस्टल बॉल को लगाते हैं तो आपको अपने कार्य-व्यापार और नौकरी में सफलता मिलेगी। शोपीस जैसा दिखने वाला क्रिस्टल बॉल व्यापार में लाभ दिलाने के लिए बहुत कारगर होता है। इतना ही नहीं क्रिस्टल बॉल को रखने से आपके आस पास की सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बहुत अच्छे से होता है।
- बहुत से लोग अपने वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से परेशान रहते हैं। अगर जीवनसाथी से अक्सर झगड़े की स्थिति बनी रहती है, तो ऐसे जातकों को अपने बेडरूम में क्रिस्टल बॉल जरूर लगानी चाहिए। शयन कक्ष में क्रिस्टल बॉल को लगाने से वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहती है।
- घर में सुख समृद्धि के लिए और परिवार में चल रहे क्लेश को दूर करने के लिए बालकनी में क्रिस्टल बॉल को लगाना बहुत कारगर होता है। हां, मगर क्रिस्टल बॉल लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सूर्य की रोशनी क्रिस्टल बॉल पर पड़ती रहे। इससे घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। यदि घर में सूरज की किरणें नहीं आती हैं तो क्रिस्टल बॉल को कुछ देर धूप में रखने के बाद लगाएं।
- हालांकि जब भी घर पर या कार्यस्थल पर क्रिस्टल को लगाएं तो कुछ विशेष बातों का ध्यान जरूर रखें। सबसे पहले कुछ दिनों तक क्रिस्टल बॉल को नमक के पानी डुबो कर रखें। इसके बाद उसे पानी से बाहर निकालकर साफ कर लें और सूर्य की रोशनी में रखें। इससे शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।