फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Feng Shui Tips: प्रेम और वैवाहिक जीवन में प्यार का रस घोलती हैं ये सात फेंगशुई टिप्स

Wed, 15 Jan 2020 04:28 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लव रिलेशनशिप
विज्ञापन

फेंगशुई चीनी ज्योतिष में वास्तु दोष को खत्म करने का बेहतरीन उपाय है। फेंगशुई टिप्स जीवन की नकारात्मक शक्तियों को नष्ट करती हैं और सकारात्मक ऊर्जा उत्सर्जित करते हैं। हमारे वातावरण में चारो ओर कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा विद्यमान होती हैं और ये निगेटिव पॉवर हमारे जीवन को विभिन्न प्रकार से प्रभावित करती हैं। परंतु घर या कार्यस्थल पर फेंग शुई उपाय के कारण नकारात्मक ऊर्जा प्रभाव शून्य हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। यहां हम कुछ ऐसे फेंगशुई टिप्स की बात कर रहे हैं जिसे अपनाकर आप अपने प्रेम जीवन को मधुर और प्रगाढ़ बना सकते हैं। यह फेंगशुई टिप्स खासतौर पर बेडरूम के लिए है। अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी तरह की दिक्कतें आ रही हैं तो वे दिक्कतें भी इस उपाय से आसानी से दूर होंगी। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

विज्ञापन
Trending Videos

bedroom
  • फेंगशुई के अनुसार अगर आप शादिशुदा हैं, तो अपने बैडरूम में टी.वी, कंप्यूटर आदि इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को न रखें। 

bedroom - फोटो : bedroom
  • फेंगशुई में बेड के सामने टॉयलेट का गेट न होने की सलाह दी गई है। अगर ऐसा हो भी तो हमेशा बंद रखें।

mirror
  • बेड के सामने कभी भी मिरर नहीं होना चाहिए। फेंगशुई के मुताबिक इससे पति-पत्नी में तकरार होने की संभावना बनी रहती है। 

शयन कक्ष
  • डबल बेड पर सिंगल गद्दे इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसा करने से रिश्ते में आई नकारात्मकता दूर होती है और दोनों का रिश्ता मजबूत होता है।

bedroom - फोटो : bedroom
  • बेड को हमेशा सिरा खिड़की या दीवार से हटा कर रखें। दीवार से सटा कर रखने से संबंधों में तनाव पैदा होता है। 

bedroom
  • बेडरूम में कभी भी  नदी, तालाब या झरने की पेंटिंग नहीं लगानी चाहिए।
विज्ञापन

bedroom
  • बेड के नीचे किसी भी तरह का सामान नहीं रखें। इससे बेडरूम में सकारात्मक ऊर्जा का फ्लो अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें