फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा 2019, जानें सभी का शुभ मुहूर्त

Wed, 02 Oct 2019 10:49 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अक्तूबर के त्योहार का शुभ मुहूर्त और तारीखें
भारत को त्योहारों की भूमि कहा जाता है। देश के कोने कोने में त्योहारों के समय धूम रहती है। अभी देश में नवरात्रि का पर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि से लगभग एक महीने तक त्योहारों की ही धूम रहती है। त्योहारों के इस मौसम में हमें इन बातों की जानकारी रहनी ही चाहिए की कब कौन सा त्योहार है और उनके शुभ मुहूर्त क्या है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार पूजा शुभ मुहूर्त पर करने से ही लाभ मिलता है। आइए जानते हैं अक्तूबर महीने में होने वाले सभी प्रमुख त्योहारों की तारीखें और शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

2 of 7
दुर्गा विसर्जन

दुर्गा विसर्जन 
दुर्गा पूजा उत्सव यानि नवरात्रि का समापन दुर्गा विर्सजन के साथ होता है। दुर्गा विसर्जन का मुहूर्त प्रात:काल या अपराह्न काल में विजयादशमी तिथि लगने पर शुरू होता है। इसलिए प्रात: काल या अपराह्न काल में जब विजयादशमी तिथि व्याप्त हो, तब मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाना चाहिए। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यदि श्रवण नक्षत्र और दशमी तिथि अपराह्न काल में एक साथ व्याप्त हो, तो यह समय दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।

कब है दुर्गा विसर्जन
इस साल दुर्गा विसर्जन 8 अक्टूबर मंगलवार के दिन है।

शुभ मुहूर्त
06:17:33 से 08:37:59 तक 
समय: 2 घंटे 20 मिनट 

विज्ञापन

3 of 7
दशहरा - फोटो : PTI

दशहरा 

दशहरा पर्व अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। कुछ स्थानों पर इस त्यौहार को विजयादशमी के रूप में भी जाना जाता है। दशमी तिथि को अपराह्न काल में सूर्योदय के बाद दसवें मुहूर्त से लेकर बारहवें मुहूर्त तक दशहरा मनाने की परंपरा है। 

कब है दशहरा 

इस साल 8 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।
दशहरा शुभ मुहूर्त

विजय मुहूर्त
- दिन में 14:05:40 से 14:52:29 तक 
अपराह्न मुहूर्त 
- दिन में 13:18:52 से 15:39:18  तक 

4 of 7
करवा चौथ

करवा चौथ

करवा चौथ प्यार और उत्साह का त्योहार है और हर महिला के लिए बहुत पूजनीय होता है। करवा चौथ के व्रत में शिव, पार्वती, कार्तिकेय, गणेश के साथ चंद्रमा की भी पूजा करने का विधान है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति के लिए व्रत रखती है। यह निर्जला व्रत होता है और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति को छलनी में दीपक रख कर देखा जाता है।इसके बाद पति जल पिलाकर पत्नी के व्रत को तोड़ता है।

कब है करवा चौथ

इस साल करवा चौथ गुरुवार 17 अक्टूबर 2019 को है। 

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त 

17:50:03 से 18:58:47 तक 

करवा चौथ चंद्रोदय समय 

20:15:59
विज्ञापन

5 of 7
शुभ धनतेरस 2019

धनतेरस 

धनतेरस का पर्व कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। धनतेरस को धन त्रयोदशी व धन्वंतरि जंयती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन धन्वंतरि देव समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। धन्वंतरि देव जब समुद्र मंथन से प्रकट हुए थे तो उस समय उनके हाथ में अमृत कलश था। इसी वजह से धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है। धनतेरस के त्योहार से ही दीपावली की शुरुआत होती है।

कब है धनतेरस 

इस साल धनतेरस का पर्व 25 अक्टूबर शुक्रवार को मनाया जाएगा।

शुभ मुहूर्त 

शाम 19:10:19 से 20:15:35 तक 
प्रदोष काल
17:42:20 से 20:15:35 तक 
वृषभ काल
18:51:57 से 20:47:47 तक
विज्ञापन

6 of 7
diwali

दीपावली, लक्ष्मी पूजा

हिंदू धर्म में दीपावली का विशेष महत्व है। दीपावली को दीप उत्सव भी कहा जाता है क्योंकि दीपावली का मतलब होता है दीपों की अवली यानि पंक्ति। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है।मान्यता है कि दीपों से सजी इस रात में लक्ष्मीजी भ्रमण के लिए निकलती हैं और अपने भक्तों को खुशियां बांटती हैं।

कब है दीपावली और लक्ष्मी पूजा

इस वर्ष 27 अक्टूबर रविवार के दिन दीपावली और लक्ष्मी पूजा का पर्व मनाया जाएगा।

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 

रात में 18:44:04 से 20:14:27 तक 

प्रदोष काल 17:40:34 से 20:14:27 तक 
वृषभ काल 18:44:04 से 20:39:54 तक

दीपावली महानिशीथ काल मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त 

23:39:37 से 24:30:54 तक 
महानिशीथ काल 23:39:37 से 24:30:54 तक 
सिंह काल 25:15:33 से 27:33:12 तक

दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अपराह्न मुहूर्त्त (शुभ)
13:28:49 से 14:52:44 तक 
सायंकाल मुहूर्त्त (शुभ, अमृत, चल)
17:40:34 से 22:29:05 तक 

रात्रि मुहूर्त्त (लाभ)
25:41:26 से 27:17:36 तक 

उषाकाल मुहूर्त्त (शुभ)
28:53:46 से 30:29:57 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला

छठ पूजा

छठ का पर्व कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। यह पर्व दिवाली के 6 दिन बाद मनाया जाता है। इस पर्व को  मुख्य रूप से उत्तर भारत के राज्य बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। छठ पूजा में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा व उन्हें अर्घ्य देने का विधान है। छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला लोकपर्व है। 

कब है छठ पूजा

छठ पर्व इस वर्ष 2 नवंबर शनिवार के दिन है। 

छठ पूजा शुभ मुहूर्त 

2 नवंबर (संध्या अर्घ्य) सूर्यास्त का समय :
17:35:42
3 नवंबर (उषा अर्घ्य) सूर्योदय का समय :
06:34:11
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें