Diwali 2022: दिवाली पर भूलकर भी ऐसे उपहार न दें और न ही लें, शास्त्रों में माना गया है अशुभ
धनतेरस पर राशि अनुसार करें खरीदारी
मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार, धनतेरस पर मेष राशि के लोगों को चांदी के बर्तन खरीदना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा बनी रहेगी। घर में अन्न-धन के भंडार भरे रहेंगे।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए भी चांदी खरीदना उन्नतिदायक होगा। आप चाहें तो लक्ष्मी पूजा के लिए चांदी की मूर्ति खरीद सकते हैं ये आपकी तरक्की में वृद्धि करेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों को धनतेरस पर सोने से निर्मित चीजें खरीदनी चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन चांदी का श्रीयंत्र खरीदना शुभ साबित होगा। इसके बाद इस श्रीयंत्र की इसकी पूजा कर तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने पर मां लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करेंगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोग धनतेरस पर सोने के गहने, बर्तन, सिक्के खरीद सकते हैं। इसके अलावा कुछ धार्मिक किताबों को भी खरीदकर रोजाना उसका पाठ करें।
Happy Dhanteras 2022 Wishes: इन खास संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दें धनतेरस की शुभकामनाएं
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातक धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन, श्रीयंत्र या हाथी दांत से बनी वस्तुएं भी खरीद सकते हैं। ये आपके सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी करेगा।
तुला राशि
धनतेरस पर तुला राशि वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान, किचन से जुड़ी वस्तु या चांदी की वस्तु खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले धनतेरस पर भूमि, भवन खरीदने के अलावा चल-अचल संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर वाहन, पीतल या सोने की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति घर लाना शुभ रहेगा।
मकर राशि
धनतेरस के दिन मकर राशि वाले जातक इलेक्ट्रॉनिक के सामान या घर के लिए नीले रंग की वस्तु या कपड़े खरीद सकते हैं।
Diwali Puja 2022: दिवाली पर रात में सोना चाहिए या नहीं? जानिए क्या है मान्यता
कुंभ राशि
ज्योतिष के अनुसार, कुंभ राशि के लोग चांदी के बर्तन या ऐसा सिक्का लें, जिसपर मां लक्ष्मी और गणेश का चित्र बना हो। इससे कुबरे देव और मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होंगी और धन की वर्षा करेंगी।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए होम अप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और पीतल के बर्तन खरीदना लाभकारी रहेगा।