फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2022 Sutak Time: चंद्र ग्रहण आज, जानिए इस ग्रहण से जुड़ी हर एक खास बात सिर्फ एक क्लिक में...

Tue, 08 Nov 2022 09:41 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में ग्रहण लगने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। सूतक में शुभ कार्य और सभी तरह के धार्मिक अनुष्ठान की पाबंदी रहती है।
विज्ञापन
Chandra Grahan 2022: 08 नवंबर को सुबह से ही ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा। भारत में ग्रहण लगने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandra Grahan 2022 Lunar Eclipse Date Time in India, Chandra Grahan Sutak Kaal Kitne Baje Lagega: आज कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा जिसे देश-दुनिया में देखा जा सकेगा। भारत में यह चंद्र ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा लेकिन देश के कुछ पूर्वी भागों में चंद्रोदय के समय पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। 08 नवंबर को सुबह से ही ग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा। भारत में ग्रहण लगने के कारण इसका सूतक काल मान्य होगा। सूतक में शुभ कार्य और सभी तरह के धार्मिक अनुष्ठान की पाबंदी रहती है। इस दौरान सभी मंदिरों के दरवाजे बंद हो जाते हैं। ग्रहण की समाप्ति के बाद ही सूतक खत्म हो जाता है फिर पूरे घर में गंगाजल का छिठकाव करते हुए और स्नान करके मंदिरों में पूजा की जाती है। गर्भवती महिलाओं को ग्रहण पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं साल के आखिरी चंद्र ग्रहण की सभी खास बातें...

 
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण जानकारी
चंद्र ग्रहण 08 नवबंर 2022
चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 02:39 मिनट से
भारत में चंद्र ग्रहण 4:23 से 6:19 तक
सूतककाल प्रारंभ सुबह 09:21 मिनट से 
सूतककाल समापन शाम 06:19 मिनट पर
देश में पूर्ण चंद्र ग्रहण  कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची और ईटानगर 
देश में आंशिक चंद्र ग्रहण शेष भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण
विदेश में चंद्र चंद्र ग्रहण उत्तरी-पूर्वी यूरोप,एशिया,ऑस्ट्रेलिया,प्रशान्त महासागर और अमेरिका
 

आपके शहर में चंद्र ग्रहण का समय

शहर कब से शुरू शहर कब से शुरू
दिल्ली 5.28 नोएडा 5.30
अमृतसर 5.32 लखनऊ 5.16
भोपाल 5.36 लुधियाना 5.34
जयपुर 5.37 शिमला     5.20
मुंबई 6.01 कोलकाता 4.52
रायपुर 5.21 पटना 5.00
इंदौर 5.43 देहरादून 5.22
उदयपुर 5.49 गांधीनगर 5.55

चंद्रग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप

चंद्र ग्रहण- 08 नवंबर 2022 इन मंत्रों का करें जाप
ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः ॐ सों सोमाय नमः
ॐ चं चंद्रमस्यै नम: ॐ शीतांशु,विभांशु अमृतांशु नम:
ॐ ऐं क्लीं सौमाय नामाय नमः ऊं नम:शिवाय
श्री गणेशाय नम: ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
ऊं रामदूताय नम: दुं दुर्गायै नम:
कृं कृष्णाय नम: रां रामाय नम:
 

चंद्र ग्रहण में क्या करें

  • ग्रहण शुरू होने से पहले यानी सूतक काल प्रभावी होने पर पहले से ही खाने-पीने की चीजों में पहले से तोड़े गए तुलसी के पत्ते को डालकर रखना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान अपने इष्ट देवी-देवताओं के नाम का स्मरण करना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान इसके असर को कम करने के लिए मंत्रों का जाप करना चाहिए।
  • ग्रहण खत्म होने पर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर न करें ये काम

  • ग्रहण के दौरान कभी भी कोई शुभ काम या देवी-देवताओं की पूजा नहीं करनी चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान न ही भोजन पकाना चाहिए और न ही कुछ खाना-पीना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का ग्रहण नहीं देखना चाहिए और न ही घर से बाहर जाना चाहिए। 
  • ग्रहण के दौरान तुलसी समेत अन्य पेड़-पौधों नहीं छूना चाहिए।

इस राशि में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राश में और भरणी नक्षत्र में लगेगा।

चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

चंद्र ग्रहण - 08 नवंबर 2022  प्रभाव
मेष चंद्रग्रहण अशुभ होगा, भय पैदा होगा
वृष  अचानक से बड़े संकटों और धन हानि का सामना करना पड़ सकता है
मिथुन शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। कारोबार में विशेष लाभ होगा
कर्क शुभ फल प्रदान करने वाला और सुख-समृद्धि को बढ़ाने वाला होगा
सिंह मान-सम्मान पर संकट आ सकता है
कन्या कष्ट सहने पड़ सकते हैं
तुला पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है
वृश्चिक सुख और सौभाग्य प्रदान करने वाला होगा
धनु भविष्य में अनचाही समस्याओं से जूझना पड़ सकता है
मकर  पीड़ा का कारक बनेगा
कुंभ सौभाग्य को बढ़ाने वाला और धन लाभ होगा
मीन नुकसान हो सकता है
विज्ञापन

Chandra Grahan 2022 LIVE Updates: जानिए आज आपके शहर में कितने बजे दिखेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2022 Effects: 8 नवंबर को है साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानिए कुंभ राशि पर क्या होगा इसका प्रभाव
विज्ञापन


Chandra grahan: चंद्र ग्रहण के दिन मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने, इन राशियों पर पड़ेगा अधिक असर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें