फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan 2020: चंद्र ग्रहण आज, समय से लेकर राशि पर पड़ने वाला प्रभाव, जानिए सबकुछ

Fri, 10 Jan 2020 06:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chandra Grahan in January 2020
विज्ञापन

Chandra Grahan 2020: ग्रहण की घटना ज्योतिष और वैज्ञानिक नजरिए से बहुत महत्व रखती है। ज्योतिष के लिहाज से देखा जाए तो ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों के करने की मनाही होती है। वहीं वैज्ञानिक नजरिए से यह एक घटना खगोलीय है। साल 2020 का पहला ग्रहण पौष पूर्णिमा पर लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण आज यानी 10 जनवरी 2020 को लगेगा। आइए जानते हैं साल के पहले चंद्र ग्रहण की कुछ खास बातें और चंद्र ग्रहण का क्या प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन




चंद्र ग्रहण 2020 की खास बातें Lunar Eclipse (Chandra Grahan) 2020 Time:

  •  साल का पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी की रात 10 बजकर 37 मिनट से लेकर 11 जनवरी की सुबह 2 बजकर 42 बजे तक रहेगा।
  • चन्द्र ग्रहण भारत के अलावा यूरोप, एशिया, अफ्रीका और आस्ट्रेलिया महाद्वीपों में भी दिखेगा।
  • साल 2020 में चंद्र ग्रहण की घटना चार बार होगी।
  • यह चंद्रग्रहण पूर्ण या आंशिक चंद्रगहण नहीं बल्कि चंद्रमा का उपच्छाया ग्रहण है।
  • ग्रहण से पहले सूतक काल आरंभ हो जाता है। लेकिन उपच्छाया चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल प्रभावी नहीं माना जाता।
  • सूर्य ग्रहण में सूतककाल ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है जबकि चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक 9 घंटे पहले ही प्रभावी हो जाता है।
  • चंद्र ग्रहण की घटना में सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब चंद्र ग्रहण होता है।
  • वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहण छाया ग्रह राहु-केतु के कारण घटित होती है।
  •  सूतक में अपने-अपने इष्ट देव का ध्यान करना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा के मंत्रों जप करना शुभ होता है।
  • ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता।

Chandra Grahan 2020 Live Updates: किस राशि पर कैसा असर

  • मेष- मेष राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण सामान्य रहेगा। 
  • वृष- वृष राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ नहीं।
  • मिथुन- इन राशि के जातकों को चंद्रग्रहण वाले दिन दुर्घटना के शिकार होने की संभावना, सतर्क रहें।
  • कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रहण शुभ समाचार दिलाएगा। 
  • सिंह- ग्रहण मिलाजुला असर देखने के मिलेगा। मंत्रों के जप से फायदा मिलेगा।
  • कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए ग्रहण सामान्य फल दिलाएगा। 
  • तुला- काम अटकेंगे। परेशानियों का सामना करन पड़ सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें। नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण कुछ ज्यादा असर नहीं डाल सकेगा।
  • धनु- आपके लिए यह ग्रहण अच्छी खबर नहीं ला रहा।
  • मकर- मकर राशि के जातकों के लिए ग्रहण शुभ फल और तरक्की दिलाएगा।
  • कुंभ- आपके के लिए चंद्र ग्रहण अच्छे फल ला रहा।
  • मीन- मीन राशि के जातकों पर ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

ग्रहण के दौरान सावधानियां

  • ग्रहण के दौरान और ग्रहण के खत्म होने तक भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए। 
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान ना तो ग्रहण देखना चाहिए और ना ही घर के बाहर निकलना चाहिए। 
  • ग्रहण में स्त्री-पुरुष को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। 
  • ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से गर्भधारण में संतान पर बुरा असर पड़ता है।
  • ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं। ग्रहण में कभी भी सूनसान या श्मशान में नहीं जाना चाहिए।
  • किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। ग्रहण में किया गया कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होता।
  • ग्रहण के दौरान बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। इसके अलावा न तो कुछ खाना चाहिए और न ही खाना बनाना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान घर के सदस्यों या घर के बाहर के लोगों से वाद-विवाद नहीं करना चाहिए।

Chandra Grahan 2020: कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण 2020 

विज्ञापन

चंद्र ग्रहण 10 जनवरी की रात को 10 बजकर 37 मिनट से लगना शुरू हो जाएगा। यहां-यहां दिखाई देखा चंद्र ग्रहण
भारत 
एशिया के देश
अफ्रीका के कई देशों में
 यूरोप
 उत्तरी अमेरिका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें