फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Remedies for Moon : सोमवार के सरल उपाय, जिन्हें करते ही मिलने लगती है चंद्र देव की कृपा

Sun, 31 Mar 2019 01:16 PM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
चन्द्र के उपाय
सूर्य देवता की तरह चंद्र देव भी प्रत्यक्ष देवता हैं। जिनके दर्शन हम खुली आंखों से करते हैं। ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा मन का कारक है और यदि कुंडली में चंद्र दोष है तो इसका प्रभाव मनुष्य पर अवश्य पड़ता है। यदि आपकी कुंडली में चंद्र दोष है और आप तमाम तरह की समस्याओं से परेशान हैं तो सोमवार के दिन चंद्रमा से जुड़े उपायों को करन न भूलें। 

चंद्र देव की कृपा पाने के सरल और अचूक उपाय जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —
विज्ञापन

2 of 8
चन्द्र के उपाय
1.
चंद्र कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन चांदी के किसी पात्र में गंगाजल, दूध, चावल और बताशा या चीनी डालकर सूर्यास्त के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें।
विज्ञापन

3 of 8
चन्द्र के उपाय
2.
सोमवार या पूर्णिमा के दिन दूध, चावल, सफेद कपड़े, चीनी, सफेद चंदन और दही का दान करने से चंद्र देव की कृपा अवश्य प्राप्त होती है।

4 of 8
चन्द्र के उपाय
3.
सोमवार के दिन निम्न मंत्रों का जाप करने से चंद्र दोष दूर होता है और चंद्रमा के शुभ फल मिलने लगते हैं। 

चंद्र मंत्र
ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।।

चंद्र बीज मंत्र
ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।।

चंद्र देव को नमस्कार करने का मंत्र
दधिशंख तुषाराभं क्षीरॊदार्णव संभवम्।
नमामि शशिनं सॊमं शम्भोर्मकुट भूषणम्॥
विज्ञापन

5 of 8
चन्द्र के उपाय
4.
चंद्र देव की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन दूध और चावल की खीर बनाकर गरीब, असहाय लोगों में दान करें।
विज्ञापन

6 of 8
चन्द्र के उपाय
5.
चंद्र देवता का दर्शन करें। विशेष रूप से पूर्णिमा के दिन चंद्र देव के प्रकाश में बैठकर उनके मंत्र का जाप करें।
विज्ञापन

7 of 8
चन्द्र के उपाय
6-
चंद्र देवता की कृपा पाने के लिए दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। शिव की उपासना से चंद्र देवता से संबंधी दोष दूर हो जाते हैं और उनकी कृपा मिलने लगती है।
विज्ञापन

8 of 8
चन्द्र के उपाय
7.
चंद्र देव की कृपा पाने के लिए सिर्फ ज्योतिषीय उपाय ही नहीं बल्कि आपका सामान्य व्यवहार भी शुभ फलदायक हो सकता है। चंद्रमा की की कृपा पाने के लिए प्रतिदिन अपनी माता के पैर छुएं। यह उपाय चंद्र दोष को दूर कर उनकी शुभता दिलाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें