पूर्णिमा व्रत का शुभ मुहूर्त
पौष पूर्णिमा तिथि आरंभ: 17 जनवरी, सोमवार रात्रि 3:18 मिनट पर
पौष पूर्णिमा तिथि समाप्त: 18 जनवरी, मंगलवार प्रातः5: 17 मिनट तक
पूर्णिमा का व्रत 17 जनवरी को ही मान्य
पौष पूर्णिमा व्रत व पूजा विधि
- पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर पानी में थोड़ा गंगा जल डालकर स्नान करें।
- इसके बाद भगवान के समक्ष व्रत का संकल्प लें।
- इसके उपरांत विधिपूर्वक भगवान सत्यनारायण का पूजन करें और पुष्प, फल, मिठाई, पंचामृत और नैवेद्य अर्पित करें।
- इसके उपरांत भगवान सत्यनारायण की कथा सुनें या पढ़ें।
- दिन भर व्रत रखकर भगवान का मनन करें।
- रात में चंद्र दर्शन करके चंद्रमा को अर्घ्य दें और अपना व्रत खोलें।