प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी अगर अपने स्टडी रूम में कुछ ज्योतिषीय उपाय करें तो उन्हें आसानी से सफलता मिल सकती है। आगे पढ़ें ये 11 प्रमुख ज्योतिषीय उपाय।
1- ध्यान रखे कि सटडी रूम अध्ययन सामग्री सुव्यवस्थित ढंग से रखी हो, कोई भी कॉपी, पेन और किताब खुली न पड़ी हो।
2- स्टडी रूम में रखी कुर्सी या मेज टूटी न हो। ध्यान रहे कि यहां नियमित रूप से सफाई हो और किताबों पर धूल मिट्टी न जमे। इससे नकारात्मक ऊर्जा आती है और पढ़ाई में विद्यार्थी का मन नहीं लगता।
3- जिस टेबल पर बैठकर आप पढ़ाई करते हों उस पर भोजन नहीं करना चाहिए। भोजन अगर करें भी तो टेबल पर रखी किताब-कॉपी ढककर रखें और भोजन के बाद बर्तन उचित स्थान पर रखें।
4- पढ़ने का सबसे अच्छा समय ब्रम्हमुहूर्त का माना गया है। माना जाता है कि सुबह चार बजे जागकर पढ़ाई करने वाले को ज्यादा आसानी से याद होता है। इसलिए छात्रों को सुबह जल्दी जगने आदत डालनी चाहिए।
5- ध्यान रहे कि पढ़ते वक्त विद्यार्थी का मुह ईशान कोण(उत्तर-पूर्व की ओर रहे)। अध्ययन कक्ष में पढ़ते समय विद्यार्थियों को जूते मोजे नहीं पहनना चाहिए।