फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jyotish Upay: पान के पत्ते से जुड़े यह 6 उपाय,खोल सकते हैं आपकी बंद किस्मत का ताला

Sat, 12 Nov 2022 12:38 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पान के पत्ते के ज्योतिष उपाय - फोटो : amar ujala
Paan ke Patte ke Upay: भारतीय संस्कृति में पान और सुपारी का बहुत महत्व है। शुभता का प्रतीक माना जाने वाली सुपारी का कई शुभ अवसरों पर आपने प्रयोग देखा होगा। जहां श्रृंगार के लिए भोजन चढ़ाने के लिए पान का उपयोग किया जाता है, वहीं देवताओं को अर्पित की जाने वाली सुपारी को कभी-कभी भगवान के रूप में पूजा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में कई प्रकार की मनोकामनाओं की पूर्ति और कष्टों को दूर करने के लिए पान और सुपारी का प्रयोग किया जाता है। जहां धार्मिक शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी को पान का पत्ता अत्यंत प्रिय है, वहीं वास्तु म भी इसके कई उपाय बताए गए हैं। लेकिन आज हम आपको पान से जुड़े कुछ ऐसे अचूक उपाय के बारे में बताएंगे जो जीवन में अद्भुत बदलाव लेकर आते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय।  
Aghan Maas Upay: शुरू हुआ अगहन मास, करें ये 5 उपाय, घर आएगी सुख-समृद्धि

 
विज्ञापन

2 of 7
पान के पत्ते के ज्योतिष उपाय
  • यदि कठिन परिश्रम के बाद भी आपको धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा नहीं मिल पा रही है तो उन्हें प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन पान के पत्ते पर गुलाब की पंखुड़ियां चढ़ाएं।
विज्ञापन

3 of 7
पान के पत्ते के ज्योतिष उपाय - फोटो : social media
  • यदि आप पूजा द्वारा हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं और मनचाहा आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको प्रसाद के साथ मीठा पान अवश्य चढ़ाना चाहिए।

4 of 7
पान के पत्ते के ज्योतिष उपाय - फोटो : ANI
  • यदि आपका व्यवसाय कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं चल रहा है, तो आपको अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और वांछित लाभ प्राप्त करने के लिए शनिवार को अपने कार्यस्थल में पांच पान के पत्ते और पांच पीपल के पत्तों को एक धागे से लटका देना चाहिए और उन्हें पूर्व दिशा में लटका देना चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन का आगमन होगा और व्यापार में तेजी से प्रगति होगी।
विज्ञापन

5 of 7
पान के पत्ते के ज्योतिष उपाय - फोटो : iStock
  • यदि घर के पूजा स्थान पर नियमित रूप से पान का पत्ता भगवान को अर्पित किया जाए तो घर की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का संचार बढ़ता है। इसके अलावा यदि आपका कोई काम नहीं हो रहा है तो रविवार के दिन एक पान का पत्ता लेकर घर से निकलें। इस उपाय से आपके हर काम पूरे होंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
पान के पत्ते के ज्योतिष उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार के दिन भगवान शिव को गुलकंद से बना पान जिसमें सौंफ, सुपारी का चूरा और कत्था मिला हो, अर्पित करने से हर मनोकामना की पूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पान के पत्ते के ज्योतिष उपाय
अगर आप आपको मनचाही नौकरी नहीं प्राप्त हो रही है या फिर व्यापार में लगातार रुकावट आ रही है तो रविवार को घर से बाहर जाते वक्त जेब में पान का रखकर जाएं। आप चाहें तो अपने पर्स में भी पान का पत्ता रखकर जा सकते हैं। ऐसा करने से आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें