फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, शुभ अंक और दैनिक राशिफल, सप्ताह के प्रमुख व्रत-त्योहार

Mon, 27 Jul 2020 08:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
  • आज का पंचांग - 28 जुलाई 2020
दिन - मंगलवार
विज्ञापन

अयन - दक्षिणायन
 ऋतु - वर्षा
 मास - श्रावण
 पक्ष - शुक्ल 
तिथि - नवमी, 27: 00 तक
नक्षत्र - स्वाति, 09:37 तक 
योग - शुभा, 17:59 तक
राहुकाल - दोपहर 15:48 से शाम 17:29 तक
सूर्योदय - 06:44
सूर्यास्त - 19: 19
दिशाशूल -पूर्व दिशा में
शुभ मुहूर्त-  अभिजीत 12:00 से 12:54  तक
पंचक- 4 अगस्त से 9 अगस्त तक
  • एकादशी व्रत
30 जुलाई, गुरुवार- श्रावण पुत्रदा एकादशी
15 अगस्त, शनिवार- अजा एकादशी
29 अगस्त- परिवर्तिनी एकादशी
  • प्रदोष व्रत
01 अगस्त, शनिवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
16 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 अगस्त, रविवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • अमावस्या तिथि
19 अगस्त, बुधवार- भाद्रपद अमावस्या
  • पूर्णिमा तिथि
 3 अगस्त, सोमवार- श्रावण पूर्णिमा
  • आगामी व्रत-त्योहार
3 अगस्त, सोमवार - रक्षा बंधन, श्रावण पूर्णिमा व्रत
6 अगस्त, गुरुवार - कजरी तीज
12 अगस्त, बुधवार- जन्माष्टमी
21 अगस्त, शुक्रवार- हरतालिका तीज
22 अगस्त, शनिवार- गणेश चतुर्थी
31 अगस्त, सोमवार- ओणम
  • 28 जुलाई का राशिफल
मेष राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम में तेजी दिखाएंगे। मन से मजबूत होंगे जिससे काम में सफलता मिलेगी। कम्युनिकेशन का फायदा मिलेगा। लोगों से संपर्क स्थापित होगा। गृहस्थ जीवन भी खुशनुमा रहेगा। प्रेमी जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा।
विज्ञापन

वृषभ राशि 
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरपूर रहेगा। सेहत बहुत बढ़िया रहेगी जिससे कामों में सफलता मिलती जाएगी। इनकम मजबूत होगी। धन की आवक होगी। विरोधियों का थोड़ा ध्यान रखें। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन भी शानदार रहेगा।
मिथुन राशि 
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी कुछ इच्छाओं को पूरा करने का प्लान बनाएंगे। प्यार के मामले में आज का दिन रोमांटिक रहेगा। अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय को खुश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में दिनमान मजबूत है। सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क राशि 
आपके लिए आज का दिनमान अच्छा रहेगा। बस अपनी ईगो में आकर किसी को कुछ भी उल्टा सीधा ना कहें। परिवार वालों के प्रति खासतौर से प्यार नजर आएगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन खानपान पर ध्यान रखें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। 
सिंह राशि 
आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रहेगा। ट्रैवलिंग पर जाने से पहले तैयारी पूरी रखें नहीं तो दिक्कत आ सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम भी ठीक-ठाक होगी। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। 
कन्या राशि 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। काम पर पूरा ध्यान देंगे। काफी बिजी रहेंगे। पारिवारिक जीवन में अजीब सी शांति रहेगी। किसी की सेहत कमजोर रहेगी। ध्यान देना जरूरी होगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। 
तुला राशि 
आज का दिनमान आपके अच्छा रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी। भाग्य अचानक से आपके हित में काम करेगा जिससे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिल सकता है। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। 
वृश्चिक राशि 
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी तेजी से होगी। गृहस्थ जीवन बिताने के लोग दिन को एंजॉय करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। आप अपने खर्चों को नियंत्रण में रखेंगे तो सब अच्छा होगा। बैंक लोन भी चुका पाएंगे। 
धनु राशि 
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहेगा। इनकम बढ़ेगी। कामों में सफलता मिलेगी। नया मकान खरीदने का प्लान मन में आ सकता है। शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। प्यार बढ़ेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। काम में दिन में सामान्य है, मेहनत करें।
मकर राशि 
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान रखेंगे जिससे कोई कमी ना आए और इसके आपको अच्छा नतीजे देखने को मिलेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
 कुंभ राशि 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।मेहनत से फल मिलेगा। संघर्ष करने से भाग्य चमकेगा। काम के सिलसिले में देखा जाए तो दिनमान अच्छा रहेगा। आपको धन की आवक होगी।  सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। 
मीन राशि
आज का दिन आप चले उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में तेजी आएगी और इनकम सामान्य रहेगी, इसलिए आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में दिनमान ठीक-ठाक है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। 
  • आज का अंक भाग्यफल
अगर आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है तो आप बहुत ही भाग्यशाली है। 28 अंकों का योग 2+8=10 आता है यानी आपका मूलांक 1 आता है। मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। 1 अंक सूर्य का होता है। सूर्य सभी ऊर्जाओं का केंद्र होता है। जातक शारीरिक एवं मानसिक रुप से साहसी होते हैं। प्रबल स्वाभिमानी होने के कारण  स्वभाव उग्र होता है।
विज्ञापन


शुभ अंक- 1, 5, 8 , 16
शुभ रंग- सफेद और लाल


मूलांक 1 वाले प्रमुख जातक : धीरूभाई अंबानी, रतन टाटा, मुकेश अंबानी, बिल गेट्स और कुमार विश्वास। मूलांक 1 के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र - व्यवसाय, राजनीति, नेतृत्व करना और मैनेजमेंट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें