फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 7 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sat, 06 Oct 2018 04:48 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक प्रखर बुद्धि के स्वामी एवं परिश्रमी होते हैं। किसी भी वस्तु या कार्य को व्यर्थ नहीं समझते। जीवन के प्रत्येक क्षण का ये जातक सदुपयोग करते हैं। रचनात्मक कार्यों में ऐसे जातक विशेष सफल होते हैं। लेखन का इन्हें शौक होता है। इनकी रचना में कल्पना की सूक्ष्मता एवं मौलिकता का पुट होता है। जीवन के मध्यकाल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहते हैं।

आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष आपके जीवन का सफलतम वर्ष रहेगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भू संपत्ति में वृद्धि होगी। कृषि क्षेत्र से उत्तम आय होगी। आर्थिक क्षेत्र में समृद्धि की ओर बढ़ेंगे। परिवार में सुख शांति बढ़ेगी। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, बैंक, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यवसायी वर्ग के लिये वर्ष विशेष अनुकूल रहेगा। किसी नए व्यवसाय की इच्छा पूर्ण होगी। व्यावसायिक प्रगति एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिए वर्ष शुभ रहेगा। अधिकारियों से मधुर संबंधों के चलते अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें