फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 5 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Tue, 04 Dec 2018 04:46 PM IST
पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से सम्बन्धित जातक अत्यंत बुद्धिमान एवं परिश्रमी होते हैं। ये जातक जीवन को सही रुप में जीने में विश्वास करते हैं। स्वप्रयत्नों से 32 वें वर्ष में लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं
इस वर्ष प्रत्येक कार्य में बाधाएं आएंगी। विश्वासपात्रों से निराशा होगी। सामाजिक मान सम्मान की चिंता रहेगी। धैर्य रखने एवं कर्मठ बने रहने पर ही समस्याओं पर विजय मिलेगी। इस वर्ष अनैतिक कार्यों से बचना हितकर रहेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नाते रिश्तेदारों का सहयोग नहीं मिलेगा। वर्ष उत्तराद्र्ध में परेशानियों में कमी आएगी। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। इंजीनियरिंग, पर्यटन, एयर होस्टेस, गुप्तचर विभाग, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल आदि क्षेत्रों में करियर बने के अवसर मिलेंगे। वर्ष के अन्त में व्यावसायिक लाभ से संतुष्ट रहेंगे। विज्ञान, चिकित्सा, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें