फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 मई को है आपका जन्मदिन, तो जानें कैसा रहेगा एक साल

Fri, 03 May 2019 04:00 PM IST
कशिश मिश्रा पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों पर दो विरोधी प्रकृति के ग्रहों का प्रभाव होने के कारण इनका जीवन निरंतर परेशानियों से घिरा रहता है। किसी भी कार्य में सफलता कठिन श्रम और संघर्ष के बाद ही प्राप्त होती है। अपने विचारों में लगातार परिवर्तन करने के कारण लक्ष्य प्राप्ति विलंब से होती है। दाम्पत्य जीवन सामान्य स्तर का व्यतीत होता है। उम्र बढऩे के साथ-साथ यश, मान एवं धन में वृद्धि होती है।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
यह वर्ष हंसी-खुशी व्यतीत होगा। मन में व्याप्त निराशा आशा में बदलेगी। सामाजिक एवं घरेलू रिश्ते-नातों में मधुरता आयेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। घर में आधुनिक सुख-सुविधाओं के साधन बढ़ेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। इस वर्ष अधिकांश भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। विरोधी परास्त होंगे। न्याय क्षेत्र में विजय मिलेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं  इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, बैंक, वकालत, चिकित्सा, इलेक्ट्रोनिक्स आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक विस्तार और लाभ से प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। इस वर्ष किसी नए व्यवसाय का विचार बन सकता है। बैंक, चिकित्सा, पुलिस आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें