मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 3 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत संवेदनशील होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है। भाग्योन्नति में यह अंक प्राय: बाधक ही रहता है। जीवन में अच्छी या बुरी घटना अचानक घटती है। नाते रिश्तेदारों से इन्हें कोई विशेष सहायता नहीं मिलती।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। विकास कार्यों में गति आएगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। मकान या प्लाट का क्रय होगा। शुभचिंतकों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में, सफलता एवं इंजीनियरिंग, चिकित्सा, सेना, पुलिस, बैंक, वकालत, केमिस्ट आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक लाभ से उत्साहित रहेगा। नया कारोबार प्रारंभ करने की इच्छा पूर्ण होगी। नौकरीपेशा वर्ग के प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण की इच्छा पूर्ति के योग कुछ बाधोपरान्त बनेंगे। इस वर्ष अतिविश्वास से बचना हितकर रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।