फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 3 दिसंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sun, 02 Dec 2018 09:43 PM IST
पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक भाग्यशाली होते हैं। इनका लक्ष्य सदैव इनके सामने स्पष्ट रहता है। विश्लेषण बुद्धि के धनी ये जातक प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सफलता का मार्ग खोज लेते हैं। अपनी प्रतिभा एवं बुद्धिमत्ता के बल पर जीवन के मध्यकाल में सफलता के शिखर पर पहुंचने में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहती है।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं

इस वर्ष रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भू संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। अटके कार्यों में सफलता से उत्साहित रहेंगे। विरोधी परास्त होंगे। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ण होगी। परिवार में समरसता बढ़ेगी। संतान पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, पुलिस, नगर पालिका, आबकारी विभाग, कृषि विभाग, माईनिंग, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। मशीनरी, लोहा, भवन निर्माण सामग्री आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें