फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 29 अक्टूबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sun, 28 Oct 2018 11:35 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक प्रखर बुद्धि  के स्वामी, कल्पनाशील एवं भावुक होते हैं। मानसिक संघर्ष जीवन पर्यन्त बना रहता है। अधैर्य के चलते कई बार गलत निर्णय भी ले लेते हैं। मित्र, परिचित एवं नाते रिश्तेदार  इन्हें अपनी स्वार्थ सिद्धि होने तक इस्तेमाल करते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिये जीवन में कठिन परिश्रम करना पड़ता है। जीवन के मध्य काल में सफलता के शिखर पर पहुंचने में सफल होते हैं।


आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। आत्मबल में वृद्धि होगी। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति के अवसर मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, बैंक, बीमा, शिक्षा, वकालत, रेलवे, पुराततव विभाग, सीए, सम्पादन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से उत्साहित रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है।  राजकीय क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें