मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। आत्मबल में वृद्धि होगी। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति के अवसर मिलेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, बैंक, बीमा, शिक्षा, वकालत, रेलवे, पुराततव विभाग, सीए, सम्पादन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफल रहेंगे। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से उत्साहित रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। राजकीय क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।