मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक परोपकारी, विनम्र, सहृदय एवं बुद्धिमान होते हैं। जीवन में मानसिक संघर्ष सदैव बना रहता है। मित्रों एवं नाते रिश्तेदारों से इन्हें कोई लाभ नहीं मिलता। लक्ष्य प्राप्ति प्राय: विलंब से होती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहती है।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष प्रत्येक कार्य में बाधोपरांत ही सफलता मिलेगी। सक्रिय बने रहने पर विकास योजनाओं में गति आएगी। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के प्रयास सफल होंगे। मकान या प्लाट का क्रय होगा। यात्राएं अनुकूल रहेंगी। शादी विवाह एवं संतान सुख की दृष्टिï से वर्ष अनुकूल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, रेलवे, माईनिंग, शिक्षा, पुरातत्व विभाग, सामाजिक सेवा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ में वृद्धि से उत्साह बढ़ेगा। किसी नए व्यवसाय की योजना बन सकती है। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।