फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 28 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Wed, 27 Feb 2019 05:15 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन

स्वभाव
आज जन्में जातक अत्यंत परिश्रमी एवं बुद्धिमान होते हैं। लक्ष्य के प्रति सदैव जागरुक रहने पर भी सफलता प्राप्ति में विलंब होता है। जीवन की मध्यावस्था तक  विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ता है। नेतृत्व करने की क्षमता जन्मजात होती है। अनुचित दबाब में कार्य करना इनकी प्रवृति के विपरीत होता है। 37 वें वर्ष के बाद जीवन सुखी और आनन्दमय व्यतीत होता है।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष प्रत्येक क्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। शुभचिंतकों से निराशा होगी। अपने ही धन की प्राप्ति में विलंब होगा। विश्वासपात्रों से धोखा हो सकता है।  प्रथम तिमाही के बाद विकास कार्यों में गति आएगी। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी।  मन में आशा और उमंग का संचार होगा। घरेलू एवं सामाजिक रिश्ते नातों में अनुकूलता का अहसास होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं होटल मैनेजमेंट, एमबीए, डेयरी फार्म, शिक्षा, केमिस्ट, पैरा मेडि़कल, एयर होस्टेस, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक लाभ एवं उन्नति की दृष्टि से वर्ष उत्तराद्र्ध अनुकूल रहेगा। इस वर्ष किसी नए व्यावसाय में पूंजी निवेश से बचें। चिकित्सा, विज्ञान, एवीएशन आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानान्तरण का लाभ मिलेगा। फिल्म व्यवसाय या लेखन से जुड़े जातकों की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें