मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
आगामी वर्ष की सफलताएं
जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है। इस वर्ष में भाग्य सहायक रहेगा। अटके कार्यों में मनोकूल सफलता प्राप्त होगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। अनुकूल ग्रहदशा वाले जातकों की अधिकांश भौतिक इच्छाएं पूर्ण होंगी। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, केमिस्ट, बैंक, वकालत, पर्यटन, कृषि एवं पशु विभाग, पत्रकारिता, बीमा आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग व्यावसायिक लाभ एवं विस्तार से उत्साहित रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ हो सकता है। राजकीय क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।