इस मूलांक से प्रभावित जातक प्रबल आत्मविश्वासी, स्वतंत्र विचारों के धनी एवं स्पष्ट वक्ता होते हैं। लक्ष्य प्राप्ति अत्याधिक श्रम संघर्ष के बाद ही होती है। स्वभाव से ये जातक सहयोगी भावना प्रधान एवं सहृदय होते है। मौलिक विचारों के धनी ये जातक जीवन के मध्य काल में लक्ष्य प्राप्ति में सफल होते हैं। रचनात्मक क्षेत्र में ये जातक विशेष ख्याति प्राप्त करते हैं।
इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष विकास कार्यों में सफलता से उत्साह बढ़ेगा। शुभचिंतकों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा। व्यक्तिगत संबंध उन्नति में सहायक रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ति का अवसर मिलेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, वकालत, बैंक, वाणिज्य, रेलवे, बीमा, संपादन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिलेगा। शिक्षा, चिकित्सा, रेलवे आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ण होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष शुभ रहेगा।