फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 24 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sat, 23 Feb 2019 06:22 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक चतुर, नीतिज्ञ एवं सौंदर्य प्रेमी होते हैं। प्रत्येक कार्य को योजनाबद्ध रुप में करने में विश्वास रखते हैं। लक्ष्य प्राप्ति के लिये ये जातक सदैव सर्तक रहते हैं। जीवन के मध्यकाल में सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है। इन जातकों में मिलनसारिता, प्रेम, सहयोग आदि विशिष्ट गुण जन्मजात होते हैं। कला, संगीत, काव्य आदि की ओर विशेष झुकाव रहता है। दांपत्य जीवन सुखी रहता है। अधिक व्यय के कारण आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहती है।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
यह वर्ष परिश्रम करने पर अत्यंत महत्वपूर्ण एवं भाग्यवर्द्धक रहेगा। कई बार आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। घर परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। अधिकांश भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। भू-संपत्ति में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। राजनैतिक क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं चिकित्सा, बैंक, वकालत, केमिस्ट, सेना, इंजीनियरिंग, विदेश सेवा, विज्ञान आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार को विस्तार देने पर व्यवसायी वर्ग के लाभ में वृद्धि होगी। किसी नए व्यवसाय के प्रारंभ का स्वप्न साकार होगा। सरकारी या अर्द्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें