मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।
आगामी वर्ष की सफलताएं
सफलता की दृष्टि से वर्तमान वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। गत समय से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। मन में आशा और उत्साह का संचार होगा। अटकी योजनाएं पूर्णं होगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। नाते रिश्तेदारों से संबंध मधुर रहेंगे। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं बीमा, बैंक, इंजीनियरिंग, रेलवे, वकालत, सम्पादन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसायी वर्ग के लिए वर्ष अनुकूल रहेगा। व्यावसायिक प्रगति एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। नए उद्योग के प्रारंभ करने की इच्छा पूर्ण होगी। शिक्षा, रेलवे, बैंक आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।