फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 19 जनवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Fri, 18 Jan 2019 07:43 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक दृढ़ निश्चयी, हठी एवं स्वतंत्र विचार धारा के होते हैं। नेतृत्व करने का गुण जन्मजात होता है। परिचय क्षेत्र विस्तृत होता हैं। जीवन के मध्यकाल में ये जातक उच्चपद प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल रहते हैं। आर्थिक स्थिति अनुकूल रहती है। दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष योजनाओं में सफलता से उत्साहित रहेंगे। व्यक्तिगत संबंधों का लाभ मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। मकान या प्लाट का बेच सकते है। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, पर्यटन, होटल व्यवसाय, पत्रकारिता, कृषि एवं पशुपालन विभाग, वन विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष महत्वपूर्ण रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रस्ताव मिल सकता है। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यकुशलता, अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन में सहायक रहेगी। आरोग्य सुख सामान्य रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें