फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 18 फरवरी को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Sun, 17 Feb 2019 06:44 PM IST
Madhukar Mishra पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक शारीरिक एवं मानसिक दोनों की रूपों से अत्यंत सबल होते है। जोखिम उठाने की क्षमता अद्भुत होती है। ये जातक साहसी, स्पष्टवादी एवं दृढ़निश्चयी होते हैं। विपरीत बात सहन करना इनके लिए कठिन होता है। प्रारंभ में शिक्षा प्राप्ति में कुछ परेशानी होती है। लक्ष्य प्राप्ति में ये जातक कठिन परिश्रम कर सफल होते हैं। 

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
यह वर्ष सफलता की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। अटके कार्यों में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। भाग्य के प्रबलता के चलते आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी।  सामाजिक प्रतिष्ठा एवं लोकप्रियता में वृद्धि होगी। विरोधी भी आपकी कार्य कुशलता की प्रशंसा करेंगे। चल-अचल संपत्ति में वृद्धि के प्रयास सफल होंगे। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, बैंक, सम्पादन, न्यायाधीश, शिक्षा, डाक विभाग, वकालत आदि क्षेत्रों में करियर बनाने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। इस वर्ष किसी नए व्यवसाय की योजना बन सकती है। सरकारी या अद्र्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों की अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्ति के योग बनेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष शुभ रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें