फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro tips for moon : इस उपाय को करते ही चांद सी चमकने लगेगी किस्मत, जग जाएगा सौभाग्य

Sun, 17 Feb 2019 06:29 PM IST
Madhukar Mishra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chandra Puja
विज्ञापन

सूर्य की तरह चंद्रमा भी प्रत्यक्ष देवता हैं। चंद्रमा मन का कारक है। भगवान शिव ने उन्हें अपने सिर पर धारण किया हुआ है। उन्हें जल तत्व का देवता कहा गया है। ज्योतिष के अनुसार मन में अत्यधिक बेचैनी रहना, मां का लगातार बीमार रहना, घर के जल स्रोतों का सूख जाना और मानसिक रूप से परेशान रहना आदि चंद्रदोष की निशानी है।  कुंडली में चंद्र दोष के कारण गृह क्लेश, दुर्बलता, धन की कमी जैसी समस्याएं सामने आती हैं। यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा शुभ स्थिति में नहीं है तो इससे जुड़े दोषों को दूर करने और चंद्र कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन ये चमत्कारी उपाय जरूर करें —

विज्ञापन


1. 
चंद्र देवता की कृपा पाने के लिए दूध में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। शिव की उपासना से चंद्र देवता से संबंधी दोष दूर हो जाते हैं और उनकी कृपा मिलने लगती है।

2.
सोमवार के दिन चंद्र कृपा पाने के लिए चांदी के किसी पात्र में गंगाजल, दूध, चावल और बताशा या चीनी डालकर सूर्यास्त के बाद चंद्रमा को अघ्र्य दें।

3.
चंद्र की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन दूध और चावल की खीर बनाकर गरीब, असहाय लोगों में दान करें।

4.
सोमवार या पूर्णिमा के दिन दूध, चावल, सफेद कपड़े, चीनी, सफेद चंदन और दही का दान करने से चंद्र कृपा प्राप्त होती है।

5.
पूर्णिमा के दिन चंद्र देवता का दर्शन करें और उसकी रोशनी में बैठकर चन्द्र-मंत्र  का जाप करना चाहिये।

6.
चंद्र दोष को दूर करने और उनकी कृपा पाने के लिए चंद्र देवता के निम्न मंत्रों का जाप काफी शुभ असरकारक साबित होता है।

चंद्र मंत्र
ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:।।

चंद्र बीज मंत्र
ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:।।

चंद्रमा को नमस्कार करने का मंत्र
दधिशंख तुषाराभं क्षीरॊदार्णव संभवम्।
नमामि शशिनं सॊमं शम्भोर्मकुट भूषणम्


7.
सिर्फ धार्मिक पूजा-पाठ के उपाय ही नहीं बल्कि व्यावहारिक रूप से भी तमाम उपाय करके हम चंद्र की कृपा पा सकते हैं। चंद्रमा की कृपा पाने के लिए प्रतिदिन अपनी माता के पैर छुएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें