फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 17 नवंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Fri, 16 Nov 2018 06:29 PM IST
पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : birthday
विज्ञापन

मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा।

विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक गम्भीर, साहसी एवं परिश्रमी होते हैं। इनका जीवन अनेक विषमताओं एवं जटिलताओं से भरा व्यतीत होता है। अंतर्मुखी व्यक्तित्व होने के कारण ये जातक समाज से प्राय: कटे रहते हैं। जीवन में 35वें वर्ष में प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। धार्मिक कार्यों में रुचि नहीं के बराबर होती है। सामाजिक सेवा कार्यों में ये जातक बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं। जीवन का उत्तरकाल सुखमय व्यतीत होता है।

आगामी वर्ष 2019 की सफलताएं

इस वर्ष बनते कार्यों में अवरोध आएंगे। विश्वासपात्रों से निराशा होगी। विरोधी षडयंत्र रचेंगे। व्यय की अधिकता बनी रहेगी। वर्ष उत्तराद्र्ध में परिस्थितियों में अनुकूल परिवर्तन आएगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक क्षेत्र में सुधार आएगा। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। रोजगारपरक परीक्षाओं में सफलता एवं कैमिकल इंजीनियरिंग, कैमिस्ट, होटल मैनेजमेंट, पैरामेडि़कल, एयर होस्टेस, उद्यान विभाग, डेयरी फार्म आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष उत्तराद्र्ध अनुकूल रहेगा। जमा पूंजी में वृद्धि होगी। विज्ञान, चिकित्सा, गुप्तचर विभाग आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को प्रमोशन या अनुकूल स्थानांतरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य एवं सामाजिक प्रतिष्ठा की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें