फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 16 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल 2019

Sat, 15 Sep 2018 06:30 PM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 16 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा।
विज्ञापन

स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक बुद्धिमान, सतर्क एवं विचारवान होते हैं। जीवन व्यवस्थित करने में इन्हें अनेकों बाधाओं को पार करना पड़ता है। अपनी लग्न एवं आत्मबल के सहारे जीवन के मध्यकाल में पद प्रतिष्ठा प्राप्ति में सफल रहते हैं। जीवन का उत्तरकाल सुखी एवं आनन्दमय व्यतीत होता है।

आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष भाग्य सहायक रहेगा। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। न्याय के क्षेत्र में विजय मिलेगी। जमीन जायदाद में वृद्धि के अवसर मिलेंगे। किसी राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का अवसर मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे। परिवार में शुभकार्य होंगे। परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, सेना, पुलिस, नगरपालिका, खाद्य निरीक्षक, पशुपालन विभाग, माईनिंग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक विस्तार एवं धन लाभ से उत्साह बढ़ेगा। किसी नए व्यवसाय का विचार बन सकता है। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें