फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 13 अप्रैल को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Fri, 12 Apr 2019 05:24 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक अत्यंत साहसी एवं  बुद्धिमान होते हैं। भाग्योन्नति में यह अंक बाधक ही रहता है।  किसी भी कार्य को ये जातक बड़े उत्साह से प्रारंभ करते हैं, परंतु शीघ्र ही इनका उस कार्य से मोह भंग हो जाता है। इसी कारण जीवन में सफलता विलंब से प्राप्त होती है। जीवन के उत्तराद्र्ध में यश, मान, धन एवं  कीर्ति में वृद्धि होती है।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष कर्मठ बने रहने एवं श्रम करने पर प्रयासों में अनुकूल सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विकास के नए मार्ग मिलेंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में अनुकूलता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।  मकान या प्लाट क्रय का अवसर मिलेगा। राजनैतिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, पुलिस, सेना, वकालत, आबकारी विभाग, नगरपालिका, सामाजिक कार्य आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। मशीनरी, लोहा, सीमेंट, भवन निर्माण सामग्री आदि से संबंधित व्यवसायों में उत्तम धन लाभ होगा। सरकारी या अद्र्ध सरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। इस वर्ष स्वास्थ्य का ध्यान रखना हितकर रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें