फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: 13 मार्च को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा साल

Tue, 12 Mar 2019 06:37 PM IST
Ayush Jha पं. विनोद त्यागी
विज्ञापन
birthday - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात् जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा, उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपका जन्म 24 तारीख को हुआ है तो मूलांक 6 होगा।
विज्ञापन


स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों के जीवन में निरन्तर उथल पुथल बनी ही रहती है। इन जातकों को जीवन व्यवस्थित करने में अत्यंत संघर्ष करना पड़ता है। 31 वें वर्ष के बाद भाग्य सहायक रहता है। नाते रिश्तेदारों से इन्हें कोई सहयोग नहीं मिलता। आयु बढऩे के साथ साथ यश, मान एवं कीर्ति में वृद्धि होती है।

इस वर्ष में मिलने वाली सफलताएं
इस वर्ष प्रत्येक कार्य में श्रम संघर्ष की स्थिति रहेगी। धैर्य रखने पर सफलता भी अवश्य मिलेगी। विश्वासपात्रों से निराशा होगी। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। मकान या प्लाट का क्रय की इच्छा पूर्ण होगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। अविवाहितों के विवाह प्रस्ताव आएंगे। संतान सुख की इच्छा पूर्ण होगी। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, माईनिंग, रेलवे, एवीएशन, पुरातत्व विभाग, शिक्षा आदि क्षेत्रों करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। जमा पूंजी में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी या अद्र्धसरकारी क्षेत्र में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानान्तरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। आरोग्य सुख उत्तम रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें