मूलांक व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है अर्थात जिस तारीख को आपका जन्म हुआ होगा उस तारीख का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। अगर आपका जन्म 1 से 9 तारीख के बीच हुआ है तो आपका मूलांक यही होगा। वही अगर 10 से 31 के बीच किसी तारीख को आपका जन्म हुआ है तो इन दोनों अंको का योग ही आपका मूलांक कहलाता है। जैसे यदि आपकी जन्म 11 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा।
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातकों की शारीरिक श्रम की अपेक्षा बौद्धिक कार्यों में विशेष रुचि होती है। प्रतिकूल परिस्थितियां आने पर जल्दी ही निराश होकर बैठ जाते हैं। लक्ष्य प्राप्ति में भावुकता एवं निराशा विलंब कारक रहती है। जीवन की मध्यावस्था में लक्ष्य प्राप्ति में ये जातक सफल होते हैं। शेष जीवन की अपेक्षा जीवन का उत्तरकाल अधिक सुखमय व्यतीत होता है।
आगामी वर्ष की सफलताएं
इस वर्ष विकास कार्यक्षेत्र में गति आएगी। शुभचिंतकों एवं नाते रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद के अटके मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे। परिवार में शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। संतान सुख की इच्छा पूर्ण होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुकूल सफलता एवं होटल मैनेजमेंट, पत्रकारिता, कैमिस्ट, पैरामेडिकल, कैमिकल इंजीनियरिंग, कृषि एवं पशुपालन विभाग आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यवसाय विस्तार एवं लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी में किसी नए व्यवसाय का प्रारंभ होगा। कार्य सिद्धि के लिए इस वर्ष वाणी पर नियंत्रण रखना शुभ रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग की अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन की इच्छा पूर्णं होगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष शुभ रहेगा।